महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ राजस्थान की दो विधानसभा सीटे मंडावा और खींवसर पर भी वोट डाले गए। जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। कुछ मतदान केंद्र पर महिलाएं घूंघट में वोट डालने पहुंचीं।  

सीकर (राजस्थान). महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ राजस्थान की दो विधानसभा सीटे मंडावा और खींवसर पर भी वोट डाले गए। जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। कुछ मतदान केंद्र पर महिलाएं घूंघट में वोट डालने पहुंचीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिलओं ने इस बूथ पर ली सेल्फी
मंडावा विधानसभा चुनाव में एक स्पेशल महिला मतदान केंद्र बनाया गया था। इस बूथ पर सिर्फ महिलाओं ने ही वोट डाला। इस पोलिंग बूथ फूलों और कई आकर्षक चीजों से सजाया गया था। इसका उद्देश्य था ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएं इस लोकतंत्र के पर्व में भाग ले सकें। जहां कई लेडीज ने वोटर कार्ड हाथ में लेकर सेल्फी भी ली। 

दोनों सीटों से ये हैं आमने-सामने
झुंझुनूं जिले की मंडावा विधानसभा सीट पर कांग्रेस की रीटा चौधरी के सामने भाजपा की सुशीला सीगड़ा है तो वहीं नागौर जिले की खींवसर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के हरेंद्र मिर्धा के सामने भाजपा समर्थित आरएलपी के नारायण बेनीवाल चुनाव चुनावी मैदान में हैं। यहां शाम 6 बजे तक मंडावा में 70 और खींवसर में 65 प्रतिशत मतदान हुआ।