दहेज का ऐसा लालच कि 9 माह के मासूम को मां के साथ जलाकर मार डाला। कई बार मायके में बताया था कि मारपीट होती है। हर बार समझाया कि सब ठीक हो जाएगा,हुआ ऐसा हादसा। 


भरतपुर.जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव सैंथरा में दहेज के लोभियों का दिल ऐसा पत्थर बन गया कि अपने ही खून 9 माह के बच्चे को उसकी मां के साथ पेट्रोल छिड़ककर बेरहमी से जला डाला। जले हुए मासूम और उसकी मां को देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए। मृतका के परिजनों ने बेरहम ससुराल पक्ष पर बेटी और 9 माह के बच्चे की दहेज के लिए मर्डर करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शनिवार सुबह आरबीएम जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दहेज के लिए करते थे परेशान
लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव बछामदी निवासी भगवान सिंह पुत्र मेदाराम ने चिकसाना थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि भगवान सिंह की बेटी श्रीमती की शादी 9 फरवरी 2020 को सैंथरा निवासी दिगंबर पुत्र ओमप्रकाश के साथ हुई। भगवान सिंह ने अपनी बेटी की शादी में खूब पैसा खर्च किया। लेकिन दिगंबर और उसके परिजन बेटी को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। बेटी ने कई बार अपने पिता से इस बारे में शिकायत भी की। लड़की के मायके वालों ने कई बार बेटी के ससुराल वालों को समझाने का भी प्रयास किया लेकिन वो अपनी दहेज की मांग पर अड़े रहे।

ग्रामीण सीओ बृजेश उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार शाम को सैंथरा गांव में एक 9 माह के बच्चे और उसकी मां को जलाकर हत्या कर देने की सूचना मिली। महिला और 9 माह का बच्चा गंभीर रूप से जल गए, जिन्हें आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े- लखीमपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, ससुराल पक्ष पर पिता ने लगाए गंभीर आरोप

नशे में धुत पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, मृतका के परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या करने का आरोप