बीजेपी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का 75 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया है।

जयपुर. बीजेपी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का 75 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया है। सैनी राज्यसभा सदस्य भी थे। पिछले कई दिनों से उनका स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा था। उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। अमित शाह, राजनाथ सिंह और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हॉस्पिटल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सैनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा- मैं मदन लाल सैनी के निधन से हैरान और दुखी हूं। बता दें, एक साल पहले जून में ही सैनी को राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया था। सैनी संघ के करीबी माने जाते हैं। सैनी 1990 में झुंझुनूं के उदयपुरवाटी विधानसभा से विधायक रहे।