राजस्थान के भीलवाडा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसे जान इलाके के लोग हैरत में पड़ गए। यहां पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने पत्नी की हत्या करवाई है। 

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाडा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसे जान इलाके के लोग हैरत में पड़ गए। यहां पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने पत्नी की हत्या करवाई है। युवती ने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि अगर में उसे नहीं मारवाती तो वह मुझे मार डालता। मेरी मजबूरी बन गई थी उसकी हत्या करना। क्योंकि वह मेरी जिंदगी को नर्क बना चुका था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी ने पुलिस को बताई हत्या करने की वजह
दरअसल, हैरान करने वाला यह खोफनाक क्राइम भीलवाड़ा जिले के धामनिया गांव का है। जहां पिंकी कवर नाम की महिला ने अपने व्यापारी पति देवी सिंह की हत्या करवा डाली। पुलिस पुछताछ में महिला ने बताया कि पति के चार साल से किसी अन्य महिला के साथ शारीरिक संबंध थे। जिसके चलते वह मुझे रोजाना प्रताड़ित करने लगा था। उसके रोज-रोज के झगड़ों से में परेशान हो गई थी। वह मुझे मारने की योजना बना रहा था। इसलिए उसे मराना जरुरी हो गया था।

पति की हत्या के बाद पत्नी ने आरोपी दिया बड़ा तोहफा
बता दें कि महिला ने पति की हत्या करवाने के लिए गांव के ही एक कुलदीप नाम के युवक और उसके दोस्तों से करवाई थी। युवती ने हत्या कराने के लिए आरोपी कुलदीप के साथ अपनी भांजी की शादी कराई थी। साथ उसे एक महीने तक अपने घर में रखा था। इसलिए आरोपी ने भी इस घटना को अंजाम दे दिया।

यह भी पढ़ें-पत्नी ने पहले पी शराब फिर की पति की हत्या, सास से बोली-तेरे बेटे को मार डाला..3 माह पहले हुई थी शादी

रक्षाबंधन के दिन हत्या को दिया अंजाम
आरोपी कुलदीप पिछले 15 दिन से देवी सिंह को मारने के फिराक में था। लेकिन उसके मौका नहीं मिल पा रहा था। आरोपियों ने फिर रक्षाबंधन के दिन घटना को अजांम देने का प्लान बनाया। ताकि त्योहार का समय होने से लोग इधर-उधर रहेंगे और किसी को पता तक नहीं चले। ना ही पुलिस को कई शक हो।

यह भी पढ़ें-'मर जाऊंगी..भैया छोड़ दो, लेकिन हैवानों का दिल नहीं पसीजा, 7 दोस्तों ने 13 साल की लड़की से किया गैंगरेप