यह दर्दनाक वारदात धौलपुर जिले के कैथरी गांव में घटी। यहां के बनवारी वाल्मीक नाम के युवक ने अपने एक साल के भजीते अमित की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बच्चे के शव को अपने चाचा के घर रजाई में छिपा आया और परिजनों के साथ उसे खोजने का झूटा नाटक करता रहा।

धौलपुर. राजस्थान में इंसानियत और रिश्तों को तार-तार कर देने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपने ही भाई की एक साल के बेटे की यानि भतीजे को जमीन में पटक-पटक कर मार डाला। जिसके बाद आरोपी ने बच्ची के शव को रजाई में छिपा दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हत्या के बाद रची झूठी कहानी
दरअसल, यह दर्दनाक वारदात धौलपुर जिले के कैथरी गांव में घटी। यहां के बनवारी वाल्मीक नाम के युवक ने अपने एक साल के भजीते अमित की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बच्चे के शव को अपने चाचा के घर रजाई में छिपा आया और परिजनों के साथ उसे खोजने का झूटा नाटक करता रहा।

मासूम का शव देखते ही परजिनों के उड़े होश
बता दें कि मासूम अमित देर शाम अपने घर से अचानक गायब हो गया था। जब काफी देर हो जाने के बाद वह नहीं मिला तो परिजनों ने उसे पूरे गांव में तालाशा, लेकन वह कहीं नहीं मिला। फिर मासूम आरोपी के चाचा पप्पू के घर में एक बिस्तर पर रजाई के अंदर लिपटा मिला। जैसे शव को घरवालों ने इस हाल में देखा तो उनके होश उड़ गए। वह बेटे को गोद में लेकर बिलख रहे हैं।

हत्या की वजह नहीं आई सामने 
पुलिस ने सूचना मिलता ही आरोपी को गिरफ्तार में ले लिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शवगृह में रखवा दिया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आरोपी ने बच्चे की हत्या किस वजह से की है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।