CCTV फुटेज में दिख रहा है कि शूटर बंदी के नजदीक आकर पीठ पर बंदूक लगाकर आराम से गोलियां चला रहे हैं। शूटर ने दौड़ते हुए भी एक फायर किया। जो दूसरी ओर एक्साइड बैटरी की दुकान पर कांच के गेट में जा लगा। अचानक हुई फायरिंग से पुलिस कुछ भी नहीं समझ पाई। एक पुलिसकर्मी शूटर के पीछे भागा, लेकिन पकड़ नहीं पाया। 

जोधपुर : राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) में शनिवार को दिनदहाड़े एक कैदी को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। शहर में सरेराह हुई इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया था। इसका अब CCTV फुटेज सामने आया है। 5 दिन पहले कैदी सुरेश सिंह पुलिस के साथ पेशी से लौट रहा था। तभी 2 हमलावर वहां पहुंचे और शहर से सबसे बिजी चौहारे पर गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इसके बाद जब हमलावर भागने लगे तो पुलिस उनके पीछे दौड़ी। लेकिन तब तक वे अपनी रिवाल्वर छोड़कर गाड़ी पर बैठकर फरार हो गए। पुलिसकर्मी घायल कैदी को अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

CCTV में बदमाश कैद
CCTV फुटेज में दिख रहा है कि शूटर बंदी के नजदीक आकर पीठ पर बंदूक लगाकर आराम से गोलियां चला रहे हैं। शूटर ने दौड़ते हुए भी एक फायर किया। जो दूसरी ओर एक्साइड बैटरी की दुकान पर कांच के गेट में जा लगा। अचानक हुई फायरिंग से पुलिस कुछ भी नहीं समझ पाई। एक पुलिसकर्मी शूटर के पीछे भागा, लेकिन पकड़ नहीं पाया। 

संदेह के आधार पर एक गिरफ्तारी
18 दिसंबर को हुई इस वारदात के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है। शूटरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने पाली के मनिहारी गांव के हिस्ट्रीशीटर जबर सिंह राजपूत को पहले ही दिन संदेह के आधार पर गिरफ्त में ले लिया था। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर जबर सिंह के बेटे प्रवीण सिंह और भरत सिंह ने अपने पिता पर हुए हमले का बदला लेने के लिए शूटर हायर कर फायरिंग करवाई। पुलिस के अनुसार शूटर का निशाना सुरेश सिंह के साथ कालू पूरी भी था। लेकिन कालू पूरी बाल-बाल बच गया। पुलिस जबर सिंह के दोनों बेटे की तलाश कर रही हैं।

हिस्ट्रीशीटर जबर सिंह राजपूत पर हमले का बदला
बता दें कि इसी साल 6 जनवरी में सुरेश सिंह ने लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग के गुर्गों के साथ मनिहारी गांव के हिस्ट्रीशीटर जब्बर सिंह पर फायरिंग करवाई थी। उस घटना में कालू पूरी और सुरेश का नाम शामिल है। उसी घटना का बदला लेने के लिए जब्बर सिंह के बेटों ने कालू पुरी और सुरेश पर हमला किया था। कालू पुरी बाल-बाल बच गया पुलिस जबर सिंह के दोनों बेटों की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें-राजस्थान में RTI कार्यकर्ता संग तालिबानी सलूक, हथौड़े से हाथ-पैर तोड़े, पैर में कीलें ठोंकी, यूरिन भी पिलाया

इसे भी पढ़ें-नौजवान ने आधी रात को Whatsapp Status डाला-'मेरी लाइफ मेरा ऊपर इंतजार कर रही है' और कह गया दुनिया को अलविदा