राजस्थान में पंचायत चुनावों का ऐलान कर दिया गया है। 3848 पदों पर होने वाला चुनाव चार चरणों में होगा। पहला चरण 28 सितंबर, दूसरा 4, तीसरा 6 और चौथे चरण 10 अक्टूबर को होगा। बता दें कि कोरोना के चलते यह चुनाव टाल दिया गया था। पहले यह अप्रैल में होना था।

जयपुर, राजस्थान. कोरोना के चलते ठप पड़ी चुनावी गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं। राजस्थान में पंचायत चुनावों का ऐलान कर दिया गया है। 3848 पदों पर होने वाला चुनाव चार चरणों में होगा। पहला चरण 28 सितंबर, दूसरा 4, तीसरा 6 और चौथे चरण 10 अक्टूबर को होगा। बता दें कि कोरोना के चलते यह चुनाव टाल दिया गया था। पहले यह अप्रैल में होना था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


चुनावी घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहित लागू कर दी गई है। संक्रमण को देखते हुए मतदान केंद्रों पर वोटरों की संख्या 1100 से घटाकर 900 कर दी गई है। यानी मतदान केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। मतदान सुबह 7.30 से शाम 5.30 तक होगा।

जानें

  • -पहले चरण में 1003 ग्राम पंचायत
  • -दूसरे चरण में 1028 ग्राम पंचायत
  • -तीसरे चरण में 943 ग्राम पंचायत
  • चौथे चरण में 874 ग्राम पंचायत