सरिस्का के पास कुशलगढ में तेज गति से आ रहे दो वाहनों के टकराने से कई लोगों की मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अलवर। कुशलगढ़ के पास जयपुर-अलवर रोड पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा से कई लोगों की जान चली गई। रोडवेज बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 26 लोग घायल हो गए। हादसा सरिस्का के पास कुशलगढ़ में हुआ था। पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को राजीव गांधी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सरिस्का के पास कुशलगढ़ में हुआ हादसा

मंगलवार शाम को सरिस्का के पास कुशलगढ़ के समीप रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। तेज गति से दोनों वाहनों के होने की वजह से दोनों गाड़ियां डीशेप हो गई। देखते ही देखते सड़क पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग दौड़कर मदद को पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद किसी तरह लोगों को बाहर निकाला गया। फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। दुर्घटना में करीब 26 लोग घायल हो गए हैं। जबकि अभी तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि बस अलवर से थानागाजी की तरफ जा रही थी, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली अलवर की ओर आ रहे थे। सूचना मिलते ही मालाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी राजीव गांधी सामान्य अस्पताल पहुंच गए है। हादसा के बाद अलवर-जयपुर सड़क मार्ग पर जाम लग गया था। इस हादसे की वजह से सड़क के दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।