राजस्थान में राजसमंद जिले के एक गांव से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पंचों के तालिबानी फरमान सुनाने के बाद गांव के दबंगों ने एक पति-पत्नी को सरेआम लाठी-डंडों से जमकर पीटा। दंपत्ति गिड़गिड़ाते हे और हैवान अपना कहर बरपाते रहे।

राजसमंद (राजस्थान). जरुरी नहीं की तालिबानी लोग अफगानिस्तान में पाए जएं। हमारी समाज में भी कुछ ऐसे क्रूर लोग हैं जो अपने हरकतों की जवह से तालिबानियों को भी पीछे छोड़ दें। राजस्थान में राजसमंद जिले के एक गांव से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पंचों के तालिबानी फरमान सुनाने के बाद गांव के दबंगों ने एक पति-पत्नी को सरेआम लाठी-डंडों से जमकर पीटा। दंपत्ति गिड़गिड़ाते हे और हैवान अपना कहर बरपाते रहे। हैरानी की बात यह है कि महिलाओं ने भी उनको पीटा। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रस्सियों बांधकर घटों बरसाते रहे लाठी-डंडे
दरअसल, यह पूरा मामला राजसमंद जिले के माचड़ा का है। जहां कुछ दिन पहले गांव की ही एक महिला ने अपने पति को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। लेकिन पहली ससुराल के लोगों को यह बात रास नहीं आई और उन्होंने इसको लेकर 6 दिन पहले एक पंचायत लगाई। तभी पंचों ने दंपति को सजा देने का तालिबानी फरमान सुनाया। इसके बाद लोगों को दोनों को एक साथ रस्सियों बांध दिया गया और फिर उनको 2 घंटे तक पीटते रहे। जानवरों की तरह उनपर लोग जमकर डंडे बरसाते रहे।

पीड़ित ने सुनाई आपबीती..कैसे उनपर बरपाया कहर...
पीड़ित युवक ने अपनी दर्दभरी कहानी बयां करते हुए कहा कि एक महीने पहले उसने महिला से दूसरी शादी की थी। क्योंकि हम दोनों एक-दूसरे को बहुत पहले से पसंद करते थे। लेकिन परिवार के दवाब के चलते विवाह नहीं कर पाए। हालांकि बाद में हम दोनों एक साथ रहने लगे। इसी बीच 11 जनवरी को महिला का पूर्व पति तुलसी राम गमेती और समाज के कुछ दबंग मेरे घर आए। घर में तोड़फोड़ करते हुए हमें बंधक बनाकर पिकअप कार में डालकर बीच चौराहे पर ले गए।

जिसे लगा वो मारता रहा डंडे और थप्पड़ 
बीच चौराहे पर हमको बांध दिया गया, फिर गांव के पंचों ने पंचायत लगाई और दोनों की पिटाई करने की सजा सुनाई। महिला के पूर्व पति के घर के सामने हम दोनों को जानवरों की तरह पीटा गया। करीब 2 घंटे दबंग लोग तक हमें डंडे और थप्पड़ मारते रहे। पूरा गांव वहां पर मौजूद था, लेकिन किसी ने हमें नहीं बचाया। बल्कि उल्टा पंच हमे पीटने के लिए ग्रामीणों को उकसाते रहे। पिटाई के साथ-साथ पंचों ने दोनों पर 40 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा दिया। जुर्माना की राशि देने के लिए धमकाया। वहीं इस मामले की जानकारी लगते ही गोगुन्दा थानाधिकारी कमलेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।