राजसमंद के रहने वाले व्यापारी के ऊपर अचानक पत्थर गिरने से उसकी चपेट में आने से हुई मौत। पत्नी भी गंभीर रूप से हुई घायल।  15 लोगों के साथ गए थे चार धाम की यात्रा पर केदारनाथ से लौटते समय हुआ हादसा।

राजसमंद (Rajsamand). राजस्थान के राजसमंद जिले से एक दुखी करने वाली खबर आई है। यहां के रहने वाले मार्बल व्यापारी की केदारनाथ के दर्शन कर लौटते समय रास्ते में पत्थर गिरने से मौत हो गई। 7 दिन पहले ही मार्बल व्यापारी अपने साथियों के साथ चार धाम की यात्रा करने के लिए अपनी पत्नी को लेकर गया था। मार्बल व्यापारी ने यात्रा के दौरान कई वीडियो भी अपने दोस्तों को भेजें। व्यापारी की मौत के बाद अभी यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 मेंम्बर के साथ शुरू की थी यात्रा

राजसमंद के मार्बल व्यापारी लहरी लाल तेली 15 जून को 15 सदस्यों की एक टीम के साथ चार धाम की यात्रा के लिए रवाना हुए थे। उनकी इस यात्रा में सदस्यों के ग्रुप के साथ पत्नी पुष्पा और दो बच्चे भी थे। 21 जून को ही सभी ने केदारनाथ के दर्शन किए थे। दर्शन कर सभी पैदल आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। लहरी लाल और पत्नी पुष्पा देवी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने लहरीलाल को मृत घोषित कर दिया। वही पत्नी पुष्पा का इलाज जारी है। इसके बाद लहारीलाल के शव को देहरादून लाया गया। जिसके बाद आज शव राजसमंद के केलवा गांव पहुंचा। जहां शव का अंतिम संस्कार किया गया।

यात्रा के दौरान कई वीडियों किए थे शेयर, हो रहे वायरल

लहरी लाल का उसके गांव में ही मार्बल का बिजनेस है। उन्होने अपनी चारधाम यात्रा के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किए थे। जिसमें वह अपने साथियों के साथ अपनी जर्नी को इंजाय करते हुए कभी जयकारे लगाते हुए तो कभी योग करते हुए दिखाई दे रहा है। लहरी लाल की मौत के बाद यह वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।