शाम चार बजे तक राज्यसभा चुनाव में मतदान होगा। उसके बाद शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी। धीरे-धीरे चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे। अब देखना यह होगा कि चौथी सीट, जिस पर मुकाबला काफी रोमांचक है, वह बीजेपी या कांग्रेस किसकी झोली में जाता है।

जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) में राज्यसभा के रण (Rajya Sabha Elections 2022) की शुरुआत हो गई है। कई दिनों से कांग्रेस और बीजेपी ने अपने-अपने नेताओं को बाड़ेबंदी के नाम पर कैद किया था, वे आज छूट जाएंगे। इस बीच विधानसभा में वोटिंग शुरू हो गई है। दोनों पार्टियों के नेताओं को अपने-अपने रिसॉर्ट से बसें लेकर आ रही हैं और इन्हीं बसों से उनको वापस भी भेजा जा रहा है। दोनों ही पार्टियों के वरिष्ठ नेता ये ध्यान रख रहे हैं कि एक-दूसरे से संवाद न हो पाए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

CM ने डाला पहला वोट
विधानसभा में पहला वोट आज सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने डाला। सीएम ने वोट डालने के बाद मीडिया से कहा कि हमने बीजेपी वालों के मंसूबे खत्म कर दिए हैं। उनकी प्लानिंग थी हमारी टीम में सेंध लगाने की, लेकिन हमने उनको ऐसा करने नहीं दिया। हमने हॉर्स ट्रेड्रिंग का सारा गेम खत्म कर दिया। मुख्यमंत्री गहलोत के साथ चाकसू के रिसॉर्ट से 40 विधायक वोट डालने पहुंचे थे। पहली बस वहां से सुबह 9 बजे रवाना हुई थी और उसके बाद विधानसभा पहुंची थी। दूसरी बस में भी 40 और तीसरी बस में भी 40 विधायकों को लाने ले जाने का बंदोबस्त किया गया है। 

खुद ही फंस गई बीजेपी-सीएम
सीएम ने कहा कि बीजेपी चारों खाने चित्त है। उनसे अपने ही नेता नहीं संभल रहे औैर उपर से बाहरी और बुला लिए। पूरी तैयारी है हमारी, उनको मात देने की। गौरतलब है कि आज राज्यसभा की 4 सीटों के लिए मतदान हो रहा है मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। उसके बाद 5 बजे मतगणना होगी और चुनाव परिणाम जारी किया जाएगा। संख्या बल के लिहाज से दो सीटें कांग्रेस आसानी से जीतती दिख रही है और एक सीट बीजेपी के खाते में जाती दिख रही है। चौथी सीट पर रोमांचक मुकाबला है।

इसे भी पढ़ें
रास चुनाव या कोई स्कैम: एसीबी, चुनाव आयोग के बाद ED की एंट्री, कांग्रेस को क्यों सता रहा हॉर्स ट्रेडिंग का डर

राज्यसभा चुनाव का काउंटडाउन : राजस्थान में मैजिकल नंबर से कांग्रेस दूर, सियासी गुणा-गणित में जुटे सीएम गहलोत