करवाचौथ पर पत्नी ने पति से कहा-पूजा के लिए मिठाई और दूसरी चीजें लेकर आइए! पति उत्साहित होकर बाजार को निकला। लेकिन जब लौटा, तो सीने पर सांप लौट गए। मालूम चला कि पत्नीजी सारा कीमती सामान समेटकर रफूचक्कर हो गई हैं। यह मामला अब पुलिस तक पहुंचा है।

जोधपुर. मामला करवाचौथ का है, जब एक महिला ने अपने पहले ही करवाचौथ पर पति के अरमान चकनाचूर कर दिए। पत्नी ने पति को पूजन सामग्री और मिठाई लेने बाजार भेजा। पतिदेव खुशी-खुशी बाजार को निकले। जब लौटकर आए, तो पैरों तले से जमीन घिसक गई। मालूम चला कि पत्नी सब कीमती सामान बंटोरकर रफूचक्कर हो गई हैं। शॉकिंग यह रहा कि महिला ने सोशल मीडिया पर एक शख्स के साथ अपना फोटो वायरल किया। महिला ने उस शख्स को अपना पति बताया। इस घटना ने पति को शर्मिंदा कर दिया है। उसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा है कि पहले की करवाचौथ पर उसके साथ ऐसा क्यों हुआ? करवाचौथ पर पति की लंबी आयु की कामना करने का तैयारी कर रही पत्नी ऐसे-कैसे भाग सकती है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

17 अप्रैल को हुई थी शादी...
जोधपुर के विक्रमादित्य इलाके में रहने वाले विजय की शादी इसी साल 17 अप्रैल को पाली जिले की रहने वाली ललिता से हुई थी। अपनी शादी के लिए विजय को दुल्हन के परिजनों पर काफी खर्चा करना पड़ा। उसने दुल्हन के परिजनों को डेढ़ लाख रुपए नगद दिए थे। शादी का खर्चा भी पूरा उठाया था। इसके बाद दुल्हन के लिए 30 तोला सोने और चांदी के जेवरात भी बनवाकर दिए थे। शादी के बाद सबकुछ ठीकठाक था। दोनों की लाइफ मजे में चल रही थी, लेकिन करवाचौथ पर सबकुछ बिखर गया। घर से जेवरात आदि लेकर भागने के बाद ललिता ने प्रेमी के संग अपना फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसमें उसने विजय को संबोधित करते हुए उस शख्स को अपना पति बताया। हालांकि सामने आया है कि ललिता पहले भी दो शादियां कर चुकी हैं। यानी वो एक लुटेरी दुल्हन है। ललिता को सब जगह ढूंढने के बाद विजय ने नेथाना थाने पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। ललिता ने भागने की प्लानिंग प पहले से ही कर रखी थी।

(नोट-यह तस्वीर ललिता और उसके पति विजय की है)