राजस्थान के धौलपुर जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पत्थर दिल पिता ने अपनी 14 साल की बेटी को 4 लाख रुपए में बेच दिया। लड़की को उससे 26 साल बड़े युवक ने शादी करने के लिए खरीदा था। पता नहीं इस दौरान उसका कितनी बार रेप हुआ।

जयपुर. अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो......। यही कह रही है चौदह साल की बेटी अपनी मां से, जिसे पिता के चंगुल से बचा तो लिया गया लेकिन अब वह सदमे में है। उसकी मां सदमे मे है और अब दोनो गांव छोड़ना चाहती हैं। खबर राजस्थान के धौलपुर जिले से है। सैपऊ थाना पुलिस ने एक केस दर्ज किया है। इसमें मां ने अपने बेटी को बेचने का मामला दर्ज किया है। पिता और चाचा बेटी के नाम लगा रहे थे और सौदा चार लाख में तय होने पर बेटी को बेच आए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

होने वाला पति 26 साल बड़ा, शादी के नाम पर खरीद लाया...
सैपऊ पुलिस ने दर्ज इस्तगासे के आधार पर बताया कि लड़की की मां और पिता करीब एक साल पहले अलग हो गए थे। दोनो में झगड़ा होने पर लड़की की मां उसके छोटे भाई को लेकर अपने पीहर चली गई थी। उसके बाद पिता अपनी चौदह साल की बेटी के साथ अलग रहने लगा था। करीब दो महीने पहले लड़की की मौसी की मौत होने पर वह मौसी की गमी में शामिल होने आई और मां को देखते ही उसके गले लगकर घंटो रोती रही। 

बेटी का दर्ज सुनकर दंग रह गई मां
बेटी ने बताया कि शादी के लिए पिता ने उसे बेच दिया। चाचा ने भी साथ दिया। जिसे बेचा गया उसकी उम्र करीब चालीस साल है। उसने कई बार रेप किया और कई बार मारपीट की। मां यह सब सुनकर दंग रह गई। वह पोक्सो कोर्ट पहुंची और बेटी के मामले में शिकयत दी कराई। अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही बेटी को बरामद करने की तैयारी की जा रही है। पिता और चाचा को पूछताद के लिए बुलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-पड़ोसी से इश्क का खौफनाक अंत, शादी के 6 माह बाद ही घर से गायब हुई महिला, तालाब में युवक के साथ मिला शव