जयपर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लड़के ने लड़की से डेट पर चलने के लिए कहा...लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात पर गुस्साए युवक ने उसे गोली मार दी। गोली कंधे और गर्दन के बीच में जाकर धंस गई। वह मौके पर ही गिर गई।  

जयपुर (राजस्थान). राजधानी जयपुर में आज दोपहर एक सनकी आशिक ने अपने प्रेमिका को साथ ले जाने की कोशिश की। प्रेमिका ने इनकार किया तो प्रेमी उखड़ गया। उसे इतना गुस्सा आया कि बीच सड़क उसने लड़की के साथ खौफनाक वारदात कर डाली। इसकी सूचना जैसे ही वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी तो हंगामा मच गया। सनकी आशिक को पकड़ने के लिए तीन थानों की पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन वह तीनों को ही गच्चा देकर भाग गया। यह घटना आज दोपहर जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र की है । 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लक्ष्मी ने साथ आने से इनकार किया था यही उसकी गलती थी 
दरअसल, जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र में रहने वाली लक्ष्मी के साथ यह घटना घटित हुई। सांगानेर थाना पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी की जान पहचान काफी समय से बंटी नाम के एक लड़के के साथ थी । कुछ दिन पहले ही बंटी और लक्ष्मी का ब्रेकअप हो गया था । उसके बाद दोनों सेपरेट हो गए थे । लेकिन उसके बावजूद भी पिछले कुछ दिनों से बंटी बार-बार फोन कर लक्ष्मी को साथ चलने के लिए परेशान कर रहा था । वह चाहता था कि लक्ष्मी उसके साथ फिर से डेट पर जाए । लेकिन लक्ष्मी बार-बार इंकार कर रही थी । 2 दिन पहले भी दोनों के बीच में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था । आज दोपहर बंटी ने सांगानेर में रहने वाली लक्ष्मी के घर के आस-पास चक्कर लगाने शुरू कर दिए और बार-बार उसे फोन करता रहा । जैसे ही लक्ष्मी घर के बाहर किसी काम से आई बंटी ने उसे खींचकर ले जाने की कोशिश की । लक्ष्मी ने विरोध किया तो बंटी ने उसे गोली मार दी । गोली उसके कंधे और गर्दन के बीच में जाकर धंस गई । वह मौके पर ही अचेत होकर गिर गई। 

इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप
 गन शॉट की आवाज के बाद लोगों ने बंटी को दबोचने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया । इस घटना के बाद सांगानेर, प्रताप नगर और रामनगरिया थानों की पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया, लेकिन बंटी को नहीं पकड़ सके। इस बीच लक्ष्मी को गंभीर हालत में जयपुर के s.m.s. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें-108 दिन में 21 बार संबध बनाओ, सब सही हो जाएगा...वेब सीरीज से कम नहीं राजस्थान के इस आश्रम की कहानी