राजस्थान से मानवता को शर्मसार कर देने वाली कहानी सामने आई है। जहां दो नाबालिग बहनों का उनकी दिव्यांग मां के सामने रोजाना रेप होता था। चाहकर भी दोनों पीड़िता किसी को कुछ नहीं बता पाती थीं।

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ननिहाल आई जयपुर की दो युवतियों की जबरन शादी कर उनसे रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दो नाबालिग बहनों से पहले तो जबरदस्ती शादी की। और इसके बाद करीब 1 महीने तक उनके साथ रोज बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने कई बार दोनों नाबालिग का उनकी मां के सामने ही रेप किया। अब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ननिहाल में मिले दरिंदे ने यूं लिया झांसे में की वो समझ नहीं सकी
जयपुर के नींदड इलाके की रहने वाली एक नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह अपनी छोटी बहन के साथ सीकर के ग्रामीण इलाके में अपने ननिहाल आई थी। यहां उसके एक मामी के परिचित ने उसे झांसे में लिया और बड़े भाइयों का इलाज करवाने के नाम पर उसके परिवार को मंदिर बुला लिया। यहां फिर एक दिन तो पूरे परिवार को रखा और फिर पिता और भाइयों को वापस से जयपुर भेज दिया।

पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर की हैवानियत
फिर नाबालिग बहनों को धमकी दी कि उससे और एक दोस्त से शादी कर ले वरना पूरे परिवार को जान से मार देंगे। दबाव में आकर दोनों बहनों ने शादी भी कर ली। इसके बाद करीब 1 महीने तक दोनों के साथ कई बार दरिंदों ने रेप किया। कुछ बार तो ऐसा भी हुआ कि अंतिमा सामने बैठी रहती और दोनों नाबालिग बहन हवस का शिकार होती। कई बार अंधी मां और दोनों बेटियों ने वहां से अपना पीछा छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन दोनों आरोपी मारपीट करते रहते। बड़ी मुश्किल से तीनों आरोपियों के चंगुल से निकलकर बाहर आई और फिर पुलिस को पूरी घटना बताई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।