पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या (Sidhu Moose Wala Murder) के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। जांच में सामने आया है कि मूसेवाला हत्यकांड के कनेक्शन राजस्थान से जुड़ रहे हैं। वहीं से हाईटेक हथियार और गाड़ी आई थी।

सीकर. पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब पुलिस ने मर्डर में शामिल शूटर्स की पहचान कर ली है। जिसमें सुत्रों के अनुसार राजस्थान के सीकर जिला निवासी व आनंदपाल गैंग के गुर्गे सुभाष बानूड़ा का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले वारदात में काम ली गई बोलेरो गाड़ी भी सीकर जिले की होना सामने आया था। जिसे वाया हनुमानगढ़ पंजाब ले जाया गया था। हालांकि सीकर पुलिस हत्याकांड में सुभाष बानूड़ा के हाथ होने की अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं कर रही है। लेकिन, हत्याकांड के बाद से ही पुलिस यहां अलर्ट मोड में काम कर रही थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आनंदपाल के दोस्त का बेटा है सुभाष
सुभाष बानूड़ा आनंदपाल के करीबी दोस्त बलवीर बानूड़ा का बेटा है। जिसकी बीकानेर जेल में हत्या कर दी गई थी। अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए ही उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। करीब चार साल पहले उसने सीकर में अपने साथियों के साथ मनोज ओला पर एक दुकान में घुसकर फायरिंग कर दी थी। जिसके बाद वह फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे चूरू से गिरफ्तार कर दिया था। जिसमें वह जमानत पर चल रहा था। 

यूं जुड़ा लारेंस गैंग से कनेक्शन
सुभाष बानूड़ा का लॉरेंस विश्नोई गैंग से कनेक्शन की वजह आनंदपाल गैंग ही रही है। राजस्थान में आनंदपाल व लॉरेंस विश्नोई गैंग एक दूसरे की सहयोगी रही है। चूंकि सुभाष बानूड़ा का पिता बलवीर बानूड़ा आनंदपाल का सबसे खास व विश्वसनीय था। ऐसे में आनंदपाल व पिता बलवीर बानूड़ा की मौत के बाद सुभाष लॉरेंस गु्रप से जुड़ गया। 

लूट का आदि है सुभाष
सुभाष मर्डर के साथ लूट कांड में भी माहिर रहा है। हथियार दिखाकर लूटने के कई मामलों में वह अलग अलग थानों में अपराधी रहा है। मनोज फायरिंग केस के बाद सीकर पुलिस ने उस पर दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।