राजस्थान के जालोर में एक पिता पर अपनी बेटी के संग अमानवीय बर्ताव करने का गंभीर आरोप लगा है। बेटी को पिता के किसी महिला के संग अवैध संबंध का पता चल गया था। बेटी ने पिता पर रेप का आरोप भी लगाया है।

जालोर(राजस्थान). जालोर जिले के बागोड़ा थाना एरिया में एक पिता ने अपनी बेटी के संग अमानवीय बर्ताव किया। बेटी ने पिता पर रेप का भी सनसनीखेज आरोप लगाया है। नाबालिग के इन आरोपों के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया कि आरोपी के अवैध संबंध का बेटी को पता चल गया था। एक दिन उसने पिता को किसी महिला के संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस बात से नाराज पिता ने बेटी के पैरों में जंजीर बांध दीं। उसे एक कमरे में बंद कर दिया, ताकि वो इसकी जानकारी किसी को न दे सके। हालांकि एक दिन बेटी जैसे-तैसे घर से निकालकर भाग निकली। वो सीधे अपने ननिहाल पहुंची। वहां उसने मामा को इसकी जानकारी दी। मामा उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। सोमवार को नाबालिग का मेडिकल कराया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

थानाप्रभारी गिरधरसिंह के अनुसार पीड़ित और उसका मामा थाने पहुंचे थे। मामा ने बताया कि उसकी बहन की आरोपी के साथ शादी हुई थी। लेकिन वो उसे परेशान करता था। मारपीट करता था। इससे रिश्तों में खटास आ गई। पीड़ित की मां इसके बाद अपने मायके चली गई। आरोपी ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता अपने पिता के संग ही रहती थी।

(पीड़िता के मामा ने सुनाई जीजा की हैवानियत की कहानी)

अपने साथ सुलाता था बेटी को

पीड़िता के मामा ने आरोप लगाया कि उसके जीजा के परिवार की ही एक महिला से संबंध है। उसकी भांजी ने एक दिन पिता और उस महिला को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद आरोपी ने भांजी को जंजीर में बांधकर कमरे में बंद कर दिया। भांजी 29 नवंबर की शाम चंगुल से छूटकर ननिहाल पहुंची थी। जब वो ननिहाल पहुंची, तब भी उसके पैरों में जंजीर बंधी हुई थी। जंजीरों को तीन तालों से बांधकर रखा गया था। एक आरोप यह भी है कि आरोपी अपनी बेटी को संग ही सुलाता था। वो अनैतिक कार्य करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामला एडिशनल एसपी एससी-एसटी सेल को जांच के लिए सौंपा गया है।