ये दोनों जवान राजस्थान के पोकरण में तैनात थे। जिसमें एक मध्य प्रदेश और दूसरा ओडिशा का रहने वाला है। दोनों पर आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की हनीट्रैप में फंस गए थे। दोनों को ISI की एक महिला ने पंजाबी स्टाइल में बात करके फंसाया था।

जोधपुर. आज तक हमने सामान्य नागरिकों हनीट्रैप में फंसने की खबरे सुनी थीं। लेकिन राजस्थान में मंगलवार को एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां सेना के दो जवान पाकिस्तानी महिला के जाल में फंसकर उसको सामरिक जानकारियां भेज रहे थे। हालांकि भारत की खुफिया एजेंसियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पजाबी स्टाइल में बात करती थी ISI महिला
दरअसल, ये दोनों जवान राजस्थान के पोकरण में तैनात थे। जिसमें एक मध्य प्रदेश और दूसरा ओडिशा का रहने वाला है। दोनों पर आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की हनीट्रैप में फंस गए थे। दोनों को ISI की एक महिला ने पंजाबी स्टाइल में बात करके फंसाया था।

शेयर कर रहे थे सेना की अहम जानकारियां
दोनों जवान पर आरोप है कि वह महिला से मीठी-मीठी बातें करने के चक्कर में उसके झांसे में आ गए थे। महिला उनसे इंटरनेट कॉल के जरिए बात किया करती थी। इसके बदले वो लोग पोकरण में जवानों की तैनाती और वहां की सीमा व उपकरण, युद्धाभ्यास जैसी कई खुपिया जानकारी उसके भेज रहे थे।

दोनों के खाते में जमा हुए थे कुछ पैसे
जानकारी के मुताबिक, जवान करीब डेढ़ साल से इस हनीट्रैप में फंसे हुए थे। दोनों फेसबुक और वाट्सएप के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान को लीक कर रहे थे। इसके बदले उनके खाते में एक साथ कुछ रुपए जमा होने के बात भी सामने आई है।

 जोधपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार हुए दोनों
इन दोनों जवानों को लेकर राजस्थान इंटेलिजेंस के अतिरिक्त महानिदेशक उमेश मिश्रा के ने बताया कि, प्रारंभिक तौर पर जवानों का हनीट्रैप शिकार होने के सबूत मिले थे। बाद में हमने इलरी पुख्ता सूचना और पड़ताल के बाद दोनों को जोधपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।