राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जोधपुर में महंगाई के विरोध में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा की सीबीआई  छापे सरकार के कहने पर डाल रही है। 

जोधपुर. देश में संविधान का निर्माण कांग्रेस के जमाने में हुआ है। कांग्रेस संविधान की रक्षा करती है। यह बात राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जोधपुर में महंगाई के विरोध में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कही। गहलोत ने कहा कि हम संविधान की रक्षा करते है। भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि वे लोग इसकी धज्जियां उडाने में लगे हैं। जबकि कांग्रेस व देश का डीएनए एक ही है। गहलोत ने कहा कि मैने सुना है कि देश के चीफ जस्टिस ने सीबीआई को लेकर टिपपणी की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें-इंसान से अच्छे जानवर! एक डॉग ने अपने डॉगी भाई को खून देकर बचाई जान, पढ़िए कैसे एक टफी ने पेश की अनोखी मिसाल

"

चुनाव आते ही सीबीआई का छापा शुरू हो जाता है-अशोक गहलोत

यह कितनी सही है यह पता करुंगा। लेकिन कहा गया है कि सीबीआई कहीं पर छापे डाल रही है कहीं पर जानबूझ कर नहीं डाल रही है। सीबीआई की कार्यशेली समीक्षा का विषय है। गहलोत ने कहा कि इनकी कार्यशैली आप जानते है कि चुनाव आते हैं तो इनका उपयोग करते है। मेरी सरकार पर संकट आया तो ईडी सीबीआई आ गई। मेरे भाई के घर छापा डाला। लेकिन अब कहां है। इनकी नैतिकता नहीं है। हमारी नै​तिकता है। समय आ रहा है इनकी भी पेाल खुलेगी।

इसे भी पढ़ें-डॉग से ऐसा प्यार नहीं देखा होगा:मां से कहा खुद मर जाऊंगा, कुत्ते को नहीं मारूंगा और गोद में लेकर लगा ली फांंसी