राजस्थान में प्री मानसून एक्टिवेट है, जिस कारण प्रदेश में बारिश का मौसम बना हुआ है। हालांकि कुछ जिलों में अभी भी तापमान बढ़ा हूआ है। जानिएं मौसम का हाल.. 

जयपुर (jaipur). राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश सोमवार को भी जारी है। प्रदेश के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, सीकर, जयपुर व आसपास के जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का दौर सुबह से ही शुरू हो गया। जिसका क्रम रुक रुककर अब तक जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा व अजमेर तथा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बरसात होने की संभावना जताई है। जिनके सात जिलों में कहीं कहीं भारी बरसात हो सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


यहां होगी भारी बरसात

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार को पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा व सीकर व पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और चूरू जिलों में हल्की से मीडियम बरसात के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बरसात होने की संभावना है। वहीं झुंझुनूं, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, चित्तौडगढ़़, भीलवाड़ा व अजमेर जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति की हवाओं के साथ हल्की बरसात हो सकमी है। इसी तरह पश्चिमी राजस्थान में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति की हवाओं के साथ गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू व नागौर जिले में बरसात की संभावना है। 
इसी तरह कल मंगलवार को भी पूर्वी राजस्थान के झुंझुनूं, सीकर, अलवर, दौसा, भरतपुर, झालावाड़, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, उदयपुर, चित्तौडगढ़़ व प्रतापगढ़ जिलों में जबकि पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़ चूरू और बीकानेर जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति वाली हवाओं के साथ कुछ इलाकों में बरसात हो सकती है।

जालौर में रहा सबसे ज्यादा तापमान

प्रदेश में प्री मानसूनी गतिविधियों के बीच अब भी कई जिलों में तापमान तेजी पर है। रविवार को भी प्रदेश के पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में अधिकतम तापमान 39.6 और पश्चिमी राजस्थान के जालौर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि लगभग पूरे राजस्थान में इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान के अंतर में कमी दर्ज हुई है।


इसे भी पढ़े- जयपुर में भारी बारिश से मकान की दीवार गिरी, दो बहनों की मौके पर मौत, कई मवेशी भी दबे

राजस्थान में पहली बारिश की शानदार तस्वीर, कई जिलों में पूरी रात झमाझम बरसा पानी...यूं मस्ती करते दिखे बच्चे