राजस्थान के अजमेर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। इस हत्या का किसी को पता नहीं चले इसके लिए इसे एक एक्सीडेंट की तरह दिखा कर फर्जी कहानी रची।

अजमेर(Rajasthan). राजस्थान के अजमेर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। इस हत्या का किसी को पता नहीं चले इसके लिए इसे एक एक्सीडेंट की तरह दिखा कर फर्जी कहानी रची। लेकिन एक गलती से सारा मामला खुल गया। आखिरकार पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया तो हर कोई दंग रह गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल अजमेर के भिनाय का रहने वाला रामप्रसाद और उसकी पत्नी रिया सड़क हादसे में घायल हो गए थे। सड़क पर घायल पड़े रामप्रसाद ने अपने परिवार वालों को इसकी सूचना दी। और 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। लेकिन जब तक सभी मौके पर पहुंचते तब तक रिया की मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक पूछताछ में रामप्रसाद ने पुलिस को बताया कि बाइक पर चलते वक्त दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। ऐसे में बाइक का संतुलन नहीं बन पाया और दोनों गिर गए।

ससुर ने हत्या के शक में दर्ज करवाया मामला 
पुलिस ने भी राम प्रसाद की बात पर ज्यादा शक नहीं किया लेकिन उसके पत्नी रिया के पिता ने रामप्रसाद के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज करवाया। इसके बाद जब पुलिस ने हिरासत में लेकर रामप्रसाद से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि बाइक से गिरने के बाद उसने अपनी पत्नी के सिर पर बड़े पत्थर से करीब 4-5 वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दो साल पहले हुई थी शादी, पत्नी पर किसी और से संबंध का शक 
रामप्रसाद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी शादी को करीब 2 साल बीत चुके थे। रामप्रसाद को लगता था कि उसकी पत्नी रिया का किसी के साथ अफेयर चल रहा है। जो शख्स राम प्रसाद की गैरमौजूदगी में उसके घर पर भी आता जाता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। रामप्रसाद चाहता था कि वह रिया को ट्रक के नीचे डाल कर उसे मार दे लेकिन घटना वाले दिन ऐसा संभव नहीं हो पाया।