जयपुर के एक जनाना अस्पताल में रुकसाना नाम की एक महिला ने  एक साथ तीन लड़के और दो लड़कियों यानि पांच बच्चों को जन्म दिया है। बच्चों को देखने वालो की अस्पताल में भीड़ उमड़ने लगी।

जयपुर. आपने अक्सर एक कहावत तो सुनी हो होगी की भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़ के देता है। ऐसा ही एक अनोखा मामला राजस्थान में उस समय सामने आया जब एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया। लेकिन उसके कुछ देर बाद एक बुरी खबरी भी आ गई। एक नवजात की कुछ ही देर में मृत्यू भी हो गई। वहीं बाकी पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अस्पताल में देखने वालों की उमड़ पड़ी भीड़
जैसे ही लोगों को पता चला की एक महिला ने पांच बच्चों को एक साथ जन्म दिया हो तो देखने वालो की अस्पताल में भीड़ उमड़ने लगी। कोई उनमें पहचान वाला था तो कई बिना पहचान का। हर कोई यही चर्चा कर रहा था कि इसको कहते हैं भगवान का आर्शीवाद और इस महिला की किस्मत।

तीन लड़के तो दो लड़कियों को दिया था जन्म
दरअसल, जयपुर के एक लेडी जनाना अस्पताल में रुकसाना नाम की एक महिला ने एक साथ तीन लड़के और दो लड़कियों को सुबह करीब 8.30 बजे इ जन्म दिया है। जिसमें एक की मोत भी हो गई। वहीं एक की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है, जिसको वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

सभी बच्चों हालत है नाजुक
लेडी अस्पताल के सीनियर डॉक्टर ने लता राजोरिया ने बताया, प्रसूता की हालत तो ठीक है, लेकिन चारों नवजात को नर्सरी वार्ड में भती हैं। लेकिन एक बच्चा मृत पैदा हुआ है। उन्होंने बताया कि चारों बच्चों का वजन कम है और वह प्रीमैच्योर भी हैं। हालांकि उनकी देखरेख की जा रही है।