राजस्थान में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूद गई। जहां चारों की मौके पर मौत हो गई। 

जोधपुर. राजस्थान में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूद गई। जहां चारों की मौके पर मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पटरी पर पड़े मासूमों के शवों के टुकड़े
दरअसल, यह दर्दनाक घटना सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सामने आई है। जहां एक अंडर ब्रिज के पास महिला और उसकी दो बेटियों व एक बेटे का शव मिला। मौके पर पुहंचकर पुलिस ने तीनों के शवों को बरामद कर लिया है। चारों शव की हालत देख पुलिस भी हैरत में पड़ गई। छोटे-छोटे मासूमों के शरीर के कई टुकड़े पटरी पर पड़े थे।

चारों शवों की नहीं हो सकी पहचान
पुलिस को शुरूआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि अभी तक मृतक महिला और उसके बच्चों की कोई पहचना नहीं हो सकी है। पुलिस ने तीनों के शवों की शिनाख्त करने के लिए आसपास के गांव में खबर दे दी है।