लड़के-लड़की की उम्र में अंतर 3-4 हो तो जोड़ी को अच्छा माना जाता है। लेकिन कहते हैं जब प्यार हो जाए तो उम्र की दीवार टूट जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां 25 साल की लड़की अपने से दोगुने उम्र के पुरूष के साथ डेट कर रही हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. उम्र 25 साल...मोहब्बत 50 साल के पुरूष के साथ। दोनों को साथ देख लोग बाप-बेटी समझने की कर बैठते हैं भूल। ये कहानी है अमेरिका के बाल्टीमोर के कपल की। दोनों करीब पांच साल से डेट क रहे हैं। सामंथा स्टिंचकोम्बे (Samantha Stinchcombe) ब्रांड मैनेजर हैं, अपने से दोगुने उम्र के बिली ह्यूजेस (Billy Hughes) के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सामांथा ने मीडिया से अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि सोशल साइट्स पर उन्हें लोग आज भी खूब प्रपोज करते हैं। किसी को यकीन नहीं होता है कि बिली ह्यूजेस उनके पार्टनर हैं। सब उन्हें पापा समझने की भूल कर बैठते हैं। तीन साल से दोनों रिलेशनशिप में हैं। वो जब भी बाहर जाते हैं लोग उन्हें बाप-बेटी समझ बैठते हैं। जिस पर दोनों खूब हंसते हैं।

परिवार इस रिश्ते से नहीं है खुश

सामांथ और बिली दोनों अपने रिश्ते में काफी खुश हैं। लंबे उम्र के फासले के बाद भी दोनों खुद को युवा प्रेमी युगल मानते हैं। हालांकि इनके परिवार वाले भी इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। लेकिन कपल को इस बात की कोई परवाह नहीं हैं। निगेटिव कमेंट के बाद भी दोनों पॉजिटिव रहते हैं।

इमोशन ने दोनों को साथ जोड़ा है

सैम बोलती हैं कि हम दोनों भावुक, क्रिएटिव और बहादुर सोल हैं, जिन्होंने इस जीवन में एक दूसरे को पाया है। हमने साथ में बहुत कुछ अनुभव किया है और नई चीजों का अनुभव करना पसंद करते हैं। हम एक साथ घूमना, अच्छा खाना खाना और खुश रहते हैं। लोग जब हमें बाप-बेटी बोलते हैं तो हम हंस देते हैं।

प्यार और समर्थन के बीच उम्र की परवाह नहीं

उन्होंने कहा कि हमें उम्र के अंतर से कभी परेशानी नहीं हुई। बिली मुझे बहुत प्यार करते हैं। मेरे तरीकों का समर्थन करते हैं। जिसकी वजह से उम्र का फासला मुश्किल से ही मेरे दिमाग में आती है।

अभी भी मैं जवान हूं

वहीं, बिली कहते हैं कि दिमागी रूप में मैं अब भी युवा ही हूं। बस जीवन का अनुभव मुझे ज्यादा है। ये बात मुझे याद रखनी होती है। मैं दूसरे लोगों के बातों की परवाह नहीं करता हूं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में थोड़ी सी संचार में मुश्किल आई। क्योंकि हम दोनों अलग-अलग पीढ़ियों का हिस्सा हैं। लेकिन हम हमेशा एक राय पर अंत में पहुंच जाते हैं। लोग हमारे उम्र को देखते हैं हमारे बीच गहरे कनेक्शन को नहीं देख पाते हैं। हमारे लिए ये कठिन होता है। लेकिन एक दूसरे के साथ की वजह से हम आगे बढ़ रहे हैं। 

ज्यादा उम्र के पुरूष महिलाओं को क्यों आते हैं पसंद

-उम्रदराज पुरूष आर्थिक पैमाने पर सफल होते हैं।

-ज्यादा उम्र के लोग इमोशनली काफी मैच्योर होते हैं।

-उम्रदराज लोग इमोशनली और प्रोफेशनली दोनों तरीके से स्टेबल होते हैं।

-ज्यादा उम्र के पुरूष जिम्मेदार होते हैं। वो फैमिली की जिम्मेदारी सही तरीके से निभाते हैं।

-ज्यादा उम्र के पुरूष लोगों को अपने तरीके से ढालने में यकीन नहीं करते हैं। वो अपने पार्टनर को स्पेस देते हैं।

-इतना ही नहीं उम्रदराज पुरूष के पास आपके लिए वक्त ही वक्त होता है। वो ज्यादा पार्टी और आउटिंग अकेले नहीं करते हैं।

और पढ़ें:

इन 4 राशि की लड़कियां नहीं होती बेवफा, गर्लफ्रेंड और पत्नी बन संवार देती हैं जिंदगी

मक्खन की तरह पिघल जाएगा मोटापा, त्वचा भी रहेगी जवां, बस डाइट में शामिल करें ये 3 दाल