आए दिन सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल होता रहा है। लेकिन बिहार के नवादा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। दुल्हन बनी महिला बीच सड़क पर अपने दूल्हे को पकड़ती नजर आईं। चलिए पूरा माजरा जानते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. लाल जोड़े में 16 श्रृंगार करके वो अपने दूल्हे राजा का इंतजार कर रही थी। लेकिन दूल्हा आया लेकिन उसकी मांग भरे बिना रफ्फूचक्कर होने की कोशिश की। बीच सड़क पर जब दूल्हे के पीछे दुल्हन भागती नजर आई तो हर कोई इसे देखकर हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल हो रहा है। चलिए पूरा माजरा जानते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला

बिहार के नवादा जिले के महुली गांव की रहने वाली गुड्डी कुमारी की शादी महकारा गांव के रहने वाले संदीप कुमार से होने वाली थी। दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करते थे। गुरुवार (25 अगस्त ) को लड़का लड़की से मिलने महुली गांव पहुंच गया। गांव में अभी भी शादी से पहले लड़का-लड़की नहीं मिलते हैं। लड़का भले ही वहां चोरी-चुपके पहुंचा था, लेकिन ग्रामीण और परिवार में से किसी ने उसे देख लिया। जिसके बाद दोनों की शादी तुरंत करने का प्रस्ताव पेश कर दिया। 

कोर्ट मैरेज करने से लड़के ने किया इंकार

पहले तो लड़का शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ था। लेकिन बाद में तैयार हो गया। इसके बाद दोनों की शादी नवादा के सिविल कोर्ट में कराई जानी थी। लाल जोड़े में लड़की , लड़के के साथ कोर्ट पहुंच गए। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो जब वकील ने लड़के से पेपर पर साइन करने के लिए कहा, तो वो कलम फेंककर भाग निकला। जिसके बाद दुल्हन और उसके परिवार वाले उसके पीछे दौड़ने लगे।

Scroll to load tweet…

मंदिर में कराई गई शादी

लेकिन बाद में लड़का लोगों की गिरफ्त में आ गया। दूल्हा और दुल्हन को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में दोनों की शादी मंदिर में कराई गई। रिश्तेदारों की मानें तो तीन महीने पहले ही दोनों की शादी तय कर दी गई थी। दहेज में बाइक और 50 हजार रुपए कैश दिए गए थे। 

और पढ़ें:

रोज की झंझट से बचने के लिए महिला ने बनाए 426 डिश, 8 महीनों तक नहीं बनाना पड़ेगा खाना

बेटा है दुनिया का सबसे अमीर शख्स, लेकिन गैराज में सोती है मां, जानें मेयी मस्‍क की कहानी