प्यार में उम्र की सीमा मायने नहीं रखती है। जीवन के किसी भी मोड़ पर इस एहसास से लोग गुजर सकते हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक कपल ने शादी रचा ली। इस शादी के हर जगह चर्चे हो रहे हैं। 

रिलेशनशिप डेस्क. प्यार समाज का बंधन नहीं मानता है। वो अपनी सीमाएं खुद तय करता है। मुजफ्फरपुर में एक ऐसी ही जोड़ी की चर्चा हर तरफ हो रही है। जहां उम्र और जिम्मेदारियों के बोझ से खुद को अलग करके एक जोड़ी ने ब्याह रचा ली। इस शादी के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। आइए इस अनोखी शादी के बारे में बताते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

4 बच्चों के पिता को 2 बच्चों की मां से हुआ प्यार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें ज्याद उम्र के एक महिला और पुरुष शादी करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि न्यूली वेड कपल बंधपुरा पंचायत के डढ़ौल गांव के हैं। दूल्हा चार बच्चों का पिता है। वहीं, दुल्हन भी दो बच्चों की मां है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दुल्हन विधवा है। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे।

एक दूसरे को पहले से जानते थे दोनों

बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से अक्सर मिलते थे। एक दूसरे के यहां आना जाना था। पड़ोसियों को भी इसकी भनक थी। मिलने जुलने के दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए और शादी करने का फैसला ले लिया। शख्स की पहली पत्नी जीवत है। उसने हाल ही में अपनी बड़ी बेटी की शादी भी की। ये जानते हुए भी कि दोनों अगर शादी करेंगे तो कितनी बातें सुनेंगे इसके बावजूद ये कदम उठाया।

सरपंच ने शादी की दी इजाजत

परिवार और समाज ने इस शादी का विरोध किया और मामला ग्राम कचहरी तक पहुंच गई। जहां सरपंच ने दोनों की बात सुनी और फिर शादी को मंजूरी दे दी। जिसके बाद दोनों ने सात फेरे लिए। दोनों की शादी होने के बाद लोग मजाक बना रहे हैं। उनका कहना है कि नाती-पोते के खिलाने की उम्र में खुद शादी रचा ली। विधवा महिला से शादी करने को लेकर पुरूष की हर तरफ तारीफ भी हो रही है। ऐसा बहुत कम लोग ही कर पाते हैं। लेकिन अगर दूसरी तरफ देखें तो शख्स ने अपनी पहली पत्नी के साथ कहीं ना कहीं अन्याय भी किया है। उसकी फीलिंग को हर्ट किया है।

और पढ़ें:

चावल के पानी में छुपा है ग्लोइंग स्किन का राज, बस ऐसे करें इस्तेमाल, एक सप्ताह में दिखेगा असर

डॉल जैसी दिखती है ये नर्स, हॉस्पिटल में ऐसे कपड़े पहनने पर हुई ट्रोल, मरीज का भी होता है बुरा हाल