प्यार में धोखा मिलने की कहानी तो बहुत ही पढ़ी और सुनी होगी। लेकिन ये स्टोरी एक ऐसी लड़की की है जो बेवफाई की शिकार होने पर ऐसा कदम उठाया जिसे जानकर बोल उठेंगे ऐसे बदला कौन लेता है भला।

रिलेशनशिप डेस्क. अमेरिका के ह्यूस्टन में रहने वाले 29 साल की ऑगस्टा हबल ने जब प्यार में धोखा खाया तो उसने प्रेमी से बदला लेने के लिए वो काम किया जिसे कोई सोच भी नहीं सकता है। सबसे पहले तो उसने अपने प्रेमी के कंडोम में लाल मिर्च का तेल इंजेक्ट कर दिया था। इससे भी मन नहीं भरा तो वो उसकी सौतेली मां बन गई। चलिए पूरा माजरा आपको बताते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कम उम्र में हबल का धड़का दिल

ऑगस्टा हबल ने पांच साल बाद अपने ब्यॉफ्रेंड से मिले धोखे की कहानी को बयां किया। उसने बताया कि जब वो 16 साल की थी तब उसे अपने से 9 साल बड़े लड़के से प्यार हो गया था। 21 साल की उम्र में उसने 30 साल के जेम्स को प्रपोज किया। हबल ने बताया कि मैं उस लड़के के साथ दो साल से अधिक समय से रिश्ते में था। पहले तो सबकुछ एक सपने जैसा था। वो बहुत प्यार था था हर हफ्ते मेरे लिए फूल लाता था। मुझे गिफ्ट देता था।

कंडोम में मिर्च ऑयल को इजेक्ट किया

लेकिन उसका सपना तब टूट गया जब उसे जेम्स की कार में कंडोम का एक पैकेज मिला। उसे शक हुआ और उसने उसके मोबाइल को खंगाला तो उसने देखा कि वो मेरे सबसे अच्छे दोस्त के अलावा भी किसी और से बात कर रहा है। ये देखकर हबल का दिल टूट गया। इसके बाद उसने कंडोम में मिर्च ऑयल कुछ बूंद डाल दी। ताकि सच्चाई का पता लगा सके।

दो दिन बाद जेम्स की बेवफाई का खुल गया पोल

दो दिन बाद जेम्स घर आया तो उसने निचले पार्ट को छुपाया था। जब हबल ने पूछा कि क्या हुआ तो वो उसने झूठ बोला कि जिम में शॉवर जेल का इस्तेमाल किया है और अब वह अपने लिंग में जलन से पीड़ित है। इसके बाद उसने जेम्स से कहा कि अब तो कबूल कर लों कि तुम मुझे धोखा दे रहे हो। जिस पर जेम्स ने माना कि वो बेवफाई कर रहा था। 

लड़की ने प्रेमी के पिता संग की शादी

इसके बाद हबल ने उसे दूसरा मौका दिया। लेकिन दो महीने बाद जेम्स ने उसे फिर धोखा दिया। इस बार हबल टूटी नहीं, बल्कि कुछ ऐसा किया जिसे जानकर हैरान हो जाएंगे। लड़की ने अपने एक्स ब्यॉफ्रेंड के पिता से शादी कर ली। वो उसके साथ बहुत ही खुश हैं और अपनी शादी की पांचवी सालगिरह मना रही है।

और पढ़ें:

प्यार...बेवफाई और इसके बाद रिश्ते का हुआ खौफनाक अंजाम, 3 लोगों की लाश के साथ SSP के ड्राइवर ने किया 'गंदा काम'

शादी को लेकर महिला ने TikTok पर बयां किया दर्द, तो पूर्व पति शैतान बन उठाया ये कदम