भारत और पाकिस्तान के कड़वाहट के बीच प्यार के फूल खिले हुए हैं। अंजली और सूफी की मोहब्बत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। मजहब और लिंग की दीवार को तोड़ती इस लव स्टोरी के चर्चे हर जगह पर है।

रिलेशनशिप डेस्क. हमारे समाज में आज भी प्यार को लोग लड़का और लड़की से जोड़कर ही देखते हैं। उनके लिए ये बड़ा अजीब होता है जब लड़की-लड़की से मोहब्बत कर बैठते हैं और लड़का -लड़का से। लेकिन इश्क तो दिमाग से नहीं किया जाता है बल्कि ये दिल से होता है। लेस्बियन और गे की छुपी प्रेम कहानी अब वायरल होने लगी है। लोग अपने रिश्ते छिपाने की बजाय खुलकर बताने लगे हैं। कई देशों में इस रिश्ते को मान्यता भी मिल चुकी है। मजहब, लिंग और मुल्क की दीवार तोड़कर एक प्यार परवान चढ़ रहा है। जी, हां अंजली और सूफी की मोहब्बत कई सारी बंदिशों को तोड़कर आगे बढ़ रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो देशों की दुश्मनी के ऊपर प्यार को चुना

भारत और पाकिस्तान के नफरत से ऊपर सूफी और अंजलि ने प्यार को चुना है। दोनों लड़कियां अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती हैं। अंजलि सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर है। वो भारतीय हिंदू हैं। जबकि सूफी पाकिस्तान की है। दोनों काफी वक्त तक एक दूसरे के साथ डेट कर रहे हैं। अंजलि और सूफी ने कुछ वक्त तक अपने रिश्ते को छिपाया भी। लेकिन अब अपने समलैंगिक रिश्ते पर खुलकर बोलती हैं। इंस्टाग्राम पर इनके रोमांस में डूबे हुए कई तस्वीरे हैं। कुछ लोग इनके प्यार को पसंद करते हैं तो कुछ आलोचना करते हैं।

View post on Instagram

न्यूयॉर्क में हुई सूफी और अंजलि की मुलाकात

अंजलि ने बताया कि उन्हें लेस्बियन होने में कोई शर्म नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब वो अपनी पार्टनर के साथ तस्वीरें शेयर की तब उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ने लगे। अंजलि ने कहा कि सूफी से मेरी पहली मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई थी। हम दोनों एक दूसरे के साथ बहुत वक्त गुजारे। इसके बाद डेटिंग शुरू हुई।

View post on Instagram

सूफी बाइसेक्शुअल है

अंजलि ने यह भी बताया कि सूफी पहले एक लड़के के साथ रिश्ते में थी। लेकिन उनके बीच ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद सूफी उनके साथ आईं। इंस्टाग्राम के जरिए ही अंजलि को पता चला कि सूफी बाइसेक्शुअल (जो लड़का और लड़की दोनों के साथ रिश्ता कामय कर सकते हैं) है। सूफी भी अंजलि को चाहती हैं और वो भी अपने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के साथ की तस्वीरें बिना डरे शेयर करती हैं। 

और पढ़ें:

दुनिया के TOP 4 सेलिब्रिटीज जिनकी मुस्कान इतनी महंगी, जितने में बॉलीवुड में बन सकती है 'भेजा फ्राई' जैसी मूवी

पति का पत्नी से हुआ विवाद, तो 3 बेटियों के साथ किया खौफनाक काम, एक ने तोड़ दिया दम