19 साल की लड़की एक नहीं दो बार प्रेमी की धोखेबाजी की शिकार हुई। पहली बार जब वो इंफेक्शन की शिकार हुई तो उसकी बेवफाई का पता चला। लेकिन उसने उसे माफ कर दिया। लेकिन प्रेमी सुधरने की बजाय सिर्फ उसे ही नहीं सात महिलाओं को अपना शिकार बना रहा था।

रिलेशनशिप डेस्क. 19 साल की लड़की उसके प्यार में पागल थी, लेकिन जब उसे पता चला कि उसका प्रेमी उसे ही नहीं बल्कि सात महिलाओं के साथ धोखेबाजी कर रहा है तो वो दंग रह गई। आखिकार उसने उससे अलग होने का फैसला किया। अब उस लड़की के सपनों का राजकुमार मिल गया है जो उसके कदमों में बिछने के लिए तैयार है। चलिए लव, सेक्स और धोखा की पूरी कहानी 19 साल की लड़की की जुबानी सुनाते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहानी अमेरिका के अर्कांसस से कनेक्टेड है। यहां 19 साल की टोरी मैकफार्लिन (Tori McFarlin) एक लड़के को डेट कर रही थी। हालांकि उन्होंने उस लड़के की पहचान उजागर नहीं की है। उन्होंने बताया कि एक बार उसे यूटीआई इंफेक्शन (Urinary tract infection ) हो गया था। हालांकि यूटीआई सिर्फ यौन संबंध से नहीं होता है। लेकिन 80 प्रतिशत चासेंज इसकी वजह से ही होने के होते हैं। लेकिन मुझे पता नहीं क्यों ऐसा लग रहा था कि यौन संबंध की वजह से ही ऐसा हुआ है। 

प्रेमी दूसरी लड़की के साथ कर रहा था डेट

कुछ दिनों बाद मैकफार्लिन के डर की पुष्टि तब हुई जब उसने अपने प्रेमी के फोन पर किसी अन्य महिला का मैसेज देखा। वो बताती हैं कि मैंने देखा कि उसके मोबाइल पर अन्ना नाम की लड़की का मैसेज हैं। जिसमें लिखा था कि मैं तुमसे प्यार करती हूं और मेरा दिल तुम्हारे लिए धड़कता है। इसके बाद उसने देखा कि मेरे प्रेमी ने भी उसे 'आई एम इन लव विद यू' का संदेश भेजा था। उसने उसमें लिखा था कि जिस लड़की के साथ मैं हूं वो मेरी कंपनी रख रही है। उसने मेरे लिए बहुत गलत मैसेज उस लड़की को भेजे थे।

प्रेमी ने दोबारा की बेवफाई

इसके बाद मैकफार्लिन ने प्रेमी से इस बारे में पूछा और उसे घर से जाने के लिए कहा। लेकिन वो मेरे सामने भीख मांगने लगा। उसने उस लड़की से रिश्ता तोड़ने का वादा किया। जिसके बाद उसने अपने प्रेमी को दोबारा मौका दिया। मैकफार्लिन दो साल उसके साथ रही लेकिन इस दौरान वो यूटीआई से पीड़ित रही। वो अक्सर उससे पूछती थी कि वो उसे धोखा तो नहीं दे रहा है। मार्च 2022 में उसे उसका जवाब मिल गया। जब उसने दोबारा अपने प्रेमी का फोन देखा।

सात महिलाओं को एक साथ दे रहा था धोखा

उसके प्रेमी में उन महिलाओं के संदेश, चित्र और वीडियो थे जिसनके साथ उसने 'वर्क वीकेंड'के दौरान शारीरिक संबंध बनाए थे।मुझे लेकर वो सात महिलाओं के साथ धोखेबाजी कर रहा था।मैं परेशान और आहत थी कि उसने धोखा दिया। उसने अपने प्रेमी के साथ रिश्ता खत्म कर लिया। हालांकि ब्रेकअप के बाद मैकफार्लिन परेशान रही, लेकिन टिंडर पर उसका सच्चा प्यार मिल गया। वो बताती है कि वो मेरे घर से 30 मिनट की दूरी पर रहता है और मुझसे बहुत प्यार करता है। सात महीने से हम डेट कर रहे हैं और वो मेरे लिए बिछा रहता है।

और पढ़ें:

शादीशुदा भांजे के साथ मामी का था अवैध संबंध, जब खुला राज तो 2 बच्चों की मां ने ऐसे दी सजा

स्पर्म काउंट कम होने से हैं परेशान, तो रोज खाए ये 5 तरह के बीज, पिता बनने की ख्वाहिश जल्द होगी पूरी