झारखंड के गोड्डा में एक लव स्टोरी के चर्चे हर जगह हैं। इस प्रेम कहानी में एक जज है तो दूसरा वकील हैं। दोनों ने उम्र की दीवार को तोड़ते हुए शादी रचा ली। चलिए इस अनोखी लव स्टोरी के किरदार से मिलवाते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (lalu prasad yadav) को जब सजा सुनाई गई थी तब उस वक्त सजा सुनाने वाले जज शिवपास सिंह (shivpal singh)के खूब चर्चे हुए थे। एक बार फिर से वो सुर्खियों में हैं। इस बार वो किसी कैदी को सजा सुनाने के लिए नहीं बल्कि अपने विवाह को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। 59 साल की उम्र में वो दोबारा दूल्हा बने और अपनी 50 साल की दुल्हन को घर लेकर आए हैं। उन्होंने उम्र की परवाह किए बैगर दोबारा गृहस्थ जीवन में कदम रखा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जज शिवपाल सिंह की दुल्हन हैं वकील नूतन तिवारी। सख्त मिजाज वाले जज शिवपाल सिंह का दिल तेजतर्रार नूतन पर कब आ गया पता ही नहीं चला।धीरे-धीरे इनके लव स्टोरी आगे बढ़ी और अब जाकर इन्होंने विवाह रचा लिया। बता दें कि नूतन झारखंड में बीजेपी की जानी-मानी नेता हैं। अगर आप ये सोच रहे हैं कि दोनों की यह पहली शादी है तो गलत हैं। दोनों की शादी पहले हो चुकी है और इनके बच्चे भी हैं। 

दो दशक पहले जज शिवपाल सिंह की पत्नी का हुआ था निधन

करीब दो दशक पहले जज शिवपाल सिंह की पत्नी का निधन हो गया था। वहीं, नूतन भी विधवा थी। कुछ वक्त पहले उनके पति का भी देहांत हो गया। दोनों के बीच कब प्यार हुआ इसकी भनक किसी को नहीं हैं। लेकिन दोनों के परिवार की रजामंदी से ये शादी हुई है। शिवपाल सिंह के दो बेटे हैं। जबकि नूतन तिवारी एक बेटे की मां हैं। 

वकीलों ने दी मुबारकबाद

एक साल बाद जज शिवपाल सिंह रिटायर हो जाएंगे। करीब तीन साल से वो गोड्डा के जज हैं। बताया जा रहा है कि पति के निधन के बाद नूतन तिवारी गोड्डा में वकालत करने आ गई थी। वो बीजेपी संगठन का हिस्सा हैं और समाजिक सेवा का कामकाज देखती हैं। वो महिलाओं से जुड़कर उनके अधिकारों को बताती हैं उन्हें जागरूक करती है। दोनों की शादी की मुबारकबाद वकीलों ने दी है। 

और पढ़ें:

छात्रा को बिल्कुल अंदाजा ना था कि क्लास रूम में उसके साथ कुछ गलत होगा

ब्वॉयफ्रेंड से TV एंकर रचाने जा रही थी शादी, दुल्हन बनने से पहले इस वजह से खुद की ले ली जान