सपनों की दुनिया से सात फेरों तक पहुंचने का सफर जितना हसीन लगता है, उसे पूरा होने के बाद का दौर भी रोमानी रहे ऐसा होता नहीं हैं। ऐसा ही करण मेहरा और निशा रावल के रिश्ते में भी हुआ है। दोनों का रिश्ता इस कदर खराब हो गया कि दोनों एक दूसरे पर शर्मसार करने वाले आरोप लगा रहे हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. साल 2012 में करण मेहरा और निशा रावल ने सात फेरे लेकर खूबसूरत दुनिया बसाने की शुरुआत की होगी। लेकिन शायद ही सोचा होगा कि इस रिश्ते में एक ऐसा मोड़ आएगा जब साथ तो टूट ही जाएगा एक दूसरे का सम्मान भी नहीं कर पाएंगे। साल 2021 में टीवी की फेमस कपल करण और निशा ने तलाक लेने का ऐलान करते हुए एक दूसरे पर इस कदर आरोप लगाए जिसका कोई अंत नहीं था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले निशा रावल ने करण मेहरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप लगया था। अब टीवी एक्टर ने अपनी एक्स वाइफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी एक्स वाइफ की असलियत दुनिया के सामने रखने की कोशिश की। हालांकि उनके आरोप कितना सही हैं उसके बारे में नहीं बताया जा सकता है। लेकिन शादी टूटने के बाद लोग एक दूसरे से किया वादा किस कदर भूल जाते हैं ये उसकी बानगी है। घर के चार दीवारी की बाद सड़कों और गलियों में गूंजने लगती है।

निशा अपने भाई के साथ उसके फ्लैट में रह रही है

करण मेहरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि निशा उनके प्लैट में गैर-मर्द के साथ रह रही है। उसका नाम रोहति सेठिया है। निशा उसे अपना मुंह बोला भाई बोलती है, लेकिन उसके साथ उसका अफेयर चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि वो अबतक इसलिए चुप थे क्योंकि उनके पास कोई सबूत नहीं था। लेकिन वो अब चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने आगे बताया कि रोहित सेठिया मुझे धमकाने के लिए पॉलिटिकल पार्टीज के कुछ लोगों से हेल्प ली है। मुझे डराया और धमकी दी जा रही है।

मुझे जान से मारने की दी जा रही है धमकी

उन्होंने यह भी बताया कि उनके घर से निशा रावल और रोहित सेठिया ने निकाल दिया है। मेरे डॉक्यूमेंट, पैसा, लैपटॉप सबकुछ उस फ्लैट में रखा है। लेकिन मुझे घर के अंदर वो लोग दाखिल नहीं होने दे रहे हैं। मुझे एक सूटकेस में बस 5 जोड़ी कपड़े दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निशा ने रोहित से मुझे मुंहबोला भाई कहकर मिलवाया था। उसी ने कन्यादान भी किया था। लेकिन दोनों का अफेयर चल रहा है। जबकि हमारा अभी तक तलाक नहीं हुआ है।

निशा ने करण पर मारपीट करने का लगाया था आरोप

वहीं, निशा ने करण पर मारपीट करने और एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप लगाया था। हालांकि लॉकअप में एक्ट्रेस ने स्वीकार किया था कि वो साल 2014 में दूसरे शख्स की ओर आकर्षित हो गई थीं। तब उनका मिसकैरेज हो गया था। वो शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर पड़ गई थी।

क्यों टूट रहा है पति-पत्नी का रिश्ता

अब निशा और करण में कौन गलत और कौन सही है उसके बारे में तो हम नहीं बता सकते हैं। लेकिन पति-पत्नी का रिश्ता ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर इस रिश्ते में एक दूसरे से नहीं बनती है तो चुपचाप अलग हो जाना चाहिए। पति-पत्नी के रिश्ते में हमेशा सम्मान और विश्वास होना चाहिए। अगर ये ना हो तो फिर इस रिश्ते का भविष्य नहीं होता है।

और पढ़ें:

7 शादीशुदा महिलाएं यहां हर दिन बनती थी किसी और की 'दुल्हन'

पति के लिए 3 गर्लफ्रेंड की तलाश कर रही पत्नी, 32 हजार की सैलरी के बदले में करना पड़ेगा ये काम