प्यार और शादी एक लड़की के लिए काफी अहम होता है। वो भरोसा करके किसी के साथ जिंदगी की शुरुआत करती है। लेकिन पता चलता है जिसको उसने चुना वहीं उसके सपनों से भरी दुनिया को तबाह कर देता है। 

रिलेशनशिप डेस्क. पहली नजर का प्यार एक लड़की से उसकी जिंदगी छीन लीं। अमेरिका के मेम्फ़िस में रहने वाले एक शख्स ने अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ कुछ ऐसा किया कि वो वहां की सुर्खियों में हैं। लोग यह जानकर हैरान है कि कोई अपनी पत्नी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। चलिए बताते हैं पूरी कहानी। ब्रैडली रॉबर्ट डॉसन नाम के शख्स ने क्रिस्टे चेन नाम की महिला से शादी की। फरवरी में इनकी शादी हुई थी। (फोटो क्रेडिट:Christe Chen/Instagram)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हाल ही में डॉसन और क्रिस्टे चेन हनीमून के लिए फिजी गए। चेन इस ट्रिप को लेकर काफी उत्साहित थी। फॉक्स 13 को उनके पड़ोसी ने बताया कि चेन अपने हनीमून को लेकर काफी उत्साहित थी। लेकिन उसकी खुशी ज्यादा वक्त नहीं रह पाई। बताया जा रहा है कि हनीमून के दौरान डॉसन अपनी पत्नी की हत्या कर दी। चेन का शव यासावा द्वीप के एक फिजी रिसॉर्ट में मिला है। 

इसे भी पढ़ें:सुहागरात में दुल्हन ने दूल्हा से करवाया सारी रात ऐसा काम, Video देख लोग बोले-कोई प्राइवेसी नहीं बची

डॉसन को गिरफ्तार कर लिया गया है

जिसके बाद डॉसन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि चेन क्रोगर में फार्मासिस्ट और टेनेसी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रखी थी। वो डेनवर के कोलोराडो में स्वीट ऐज़ पाई बेकरी की मालिक और शेफ थी। जबकि डॉसन आईटी विभाग में काम करता था। इस खबर के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। हालांकि डॉसन अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया है।

पहली नजर में दोनों को प्यार हो गया था

चेन को पेशेवर रूप से जानने वाले एक शख्स ने मीडिया से बताया कि यह पहनी नजर का प्यार था। दोनों के बीच सबकुछ बहुत जल्द हुआ। ये लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे। डॉसन से तो कुछ लोग शादी के वक्त ही मिले थे। 

शादी करने से पहले करें रिसर्च 

कहते हैं प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है। लेकिन शादी करने से पहले हर इंसान को इसे लेकर गंभीर रूप से सोचना चाहिए। क्योंकि ये जीवन भर का साथ होता है। इसलिए चाहे वो लड़का हो या लड़की शादी करने से पहले होने वाले पार्टनर के बारे में अच्छी तरह से जान लें और समझ लें। उसके नेचर और चरित्र को लेकर सबकुछ पता करें तभी आगे की सोचे। नहीं तो चट मंगनी पट ब्याह वाली शादियों के अंजाम कई बार काफी बुरे होते हैं।

और पढ़ें:

सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन को दूल्हे ने दिया जीवन भर का दर्द, पूरी कहानी जान हैरान रह जाएंगे

गोलगप्पे खाना है पसंद तो हो जाए सावधान, हो सकते हैं इस खतरनाक बीमारी के शिकार