कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है। लेकिन आज के दौर में इस रिश्ते का मान तो रखना दूर इसको शर्मसार करने में लोग लगे हुए हैं। ऐसी ही एक खबर सामने आई है जहां महिला ने अवैध संबंध बनाने से इंकार किया तो पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

रिलेशनशिप डेस्क.छह बच्चों के दिल पर उस वक्त क्या गुजरी होगी जब उसने अपनी मां को मरते हुए देखा होगा। वो भी अपने बेरहम पिता के हाथों। दिल को दहलाने वाला वाकया पाकिस्तान के कराची से सामने आया है। यहां पर रहने वाले आशिक नामक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत भरा खेल खेला। उसने ना सिर्फ अपनी पत्नी की हत्या की, बल्कि उसके शव को कहाड़ी में उबाल दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी से पति कराना चाहता था धंधा

द न्यूज के मुताबिक आशिक बाजौर एजेंसी का रहने वाला है। वो स्कूल में चौकीदार के रूप में काम रता था। उसका परिवार स्कूल के सर्वेंट क्वार्टर में रहते थे। स्कूल करीब 9 महीने से बंद था। हालांकि शख्स ने अपनी पत्नी को क्यों मारा इसके बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कथित तौर पर बताया जा रहा है कि तंगी से परेशान आशिक अपनी पत्नी से अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। लेकिन महिला ने बात मानने से इंकार कर दिया। 

पत्नी का दम घोंट कर कड़ाही में शव को उबाला

पत्नी की ना सुनकर हैवान पति ने तकिए से उसका दम घोंट दिया। इसके बाद अपने बच्चों के सामने उसे कड़ाही में उबाल दिया। जिसकी वजह से शव से एक पैर भी अलग हो गया। इसके बाद आरोपी अपने तीन बच्चों को लेकर फरार हो गया। मां को मरता देख 15 साल के बच्चे ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। 

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस

जिसके बाद पुलिस ने तीनों बच्चों को अपनी हिफाजत में ले लिया है। एसएसपी शेराजी ने बताया कि तीन बच्चे हमारे साथ हैं। वे काफी दुखी हैं। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। जगह-जगह छापेमारी का काम चल रहा है।

पाकिस्तान महिलाओं के लिए जहन्नुम!

पाकिस्तान में महिलाओं को लेकर अपराध के मामले बहुत ज्यादा है। यहां 21 फीसदी लड़कियों की शादी 18 साल से पहले कर दी जाती है। वहीं, 3 फीसदी लड़कियों की शादी 15 साल से पहले हो जाती है। यहां सबसे ज्यादा ऑनर किलिंग के मामले सामने आते हैं। 

और पढ़े:

इस राज्य में दूसरी शादी को लेकर बनाया गया नया नियम, अगर आप भी सेकंड मैरेज की कर रहें तैयारी तो जान लें डिटेल्स

आखिर क्यों कुंवारे हैं रतन टाटा, रिलेशनशिप को लेकर जानें उन्होंने क्या कहा था

पहले चोरों की थी मुखिया, 40 घरों में डाल चुकी है डाका, जानें कौन हैं ये सुपरमॉडल जिसके हैं लाखों दीवाने