पत्नी से छुपकर गर्लफ्रेंड के साथ मालदीप में छुट्टियां मनाना एक शख्स को इतना भारी पड़ गया कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आइए आपको बताते हैं इस घटना के बारे में...

रिलेशनशिप डेस्क: आजकल कई लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं होते हैं और शादी में रहते हुए भी अपनी पति या पत्नी के अलावा दूसरे इंसान से रिश्ता बना देते हैं। जिसे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कहा जाता है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पत्नी के बीच दरार ले आता है और इससे दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर भी पहुंच जाता है। कुछ इसी तरह का मामला हाल ही में सामने आया था जब एक शादीशुदा शख्स ने अपनी पत्नी से झूठ बोलकर गर्लफ्रेंड से मिलने का प्लान बनाया। लेकिन उससे इतनी बड़ी गलती हो गई कि उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
वैसे तो पति पत्नी का रिश्ता सच पर टिका रहता है। लेकिन जब इसके बीच में छूट आ जाता है, तो दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है। कुछ ऐसा ही 32 साल के मुंबई में रहने वाले इंजीनियर के साथ हुआ। जब उसने अपनी पत्नी से झूठ बोलकर गर्लफ्रेंड से मिलने का प्लान बनाया और उसके साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंच गया। पत्नी को इस बात की भनक ना लगे इसलिए मालदीव से लौटते समय उसने पासपोर्ट का वह पन्ना फाड़ दिया जिसमें मालदीव की ट्रेवल हिस्ट्री थी। जब एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन डिपार्टमेंट को उनकी इस हरकत का पता चला, तो उन्होंने सीधे पुलिस को इन्फॉर्म किया।

जालसाजी के आरोप में फंसा बेचारा पति
इस शख्स ने तो अपनी बीवी से बचने के लिए पासपोर्ट का पन्ना पड़ा था लेकिन उसे क्या पता था कि उसे इसकी इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। दरअसल, पुलिस ने जालसाजी के आरोप में इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया। जब उसने पुलिस को यह पूरा वाकया बताया तो उसे पता चला कि पासपोर्ट को नुकसान पहुंचाना क्राइम है। हालांकि, जुर्माना देने के बाद उसको छोड़ दिया गया। लेकिन जब उसकी पत्नी को इस बारे में पता चला होगा तो जरा सोचिए कि बेचारे पति की क्या हालत हुई होगी?

और पढ़ें: 11 साल पहले मौसेरी बहन से की शादी, 3 बच्चों का बना बाप, अब नए इश्क में बन गया हैवान

कपड़ों से लेकर घर का हर कोना, इस महिला की हर चीज है गुलाबी, PHOTOS में देखें बार्बी गर्ल की रियल दुनिया