शादी से पहले लड़का और लड़की को काफी सोच समझ कर कदम उठाना चाहिए। एक दूसरे के लाइफ से जुड़ी बातें जानन लेनी चाहिए, नहीं तो ये जीवन भर का दर्द बन जाता है। 

रिलेशनशिप डेस्क. भारत में शादी दो दिलों का नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन कहा जाता है। यहीं वजह है कि यहां आज भी अरेंज मैरेज ज्यादा होते हैं। हालांकि लव मैरेज का चलन तेजी से बढ़ा है। लव मैरेज में लड़का-लड़की एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं। लेकिन अरेंज मैरेज में ऐसा नहीं होता है। जिसकी वजह से कई बार पति या पत्नी को कुछ ऐसा सुनने को मिलता है जिससे उनकी पूरी लाइफ बदल जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुहागरात को पति ने पत्नी को दिया झटका

26 साल की महिला के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। महिला ने बताया कि जब वो शादी करके ससुराल गई तो सब अच्छा था। लेकिन सुहागरात को जब उसका पति उसके पास आया तो वो डरी हुई थी। ये डर उस वक्त और बढ़ गया जब पति उससे प्यार करने की बजाय अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीर दिखाकर कहा कि वो इसे ही अपनी पत्नी मानता है। वो अपनी गर्लफ्रेंड से ही प्यार करता है और उसे ही करेगा। इसे लेकर हमारे बीच बहस हुई। महिला की मानें तो उसके पति ने उसे मारा भी। इस दौरान मेरा देवर मुझे बचाने आया। 

महिला पति के खिलाफ पहुंची थाने

महिला की शादी के तीन साल हो चुके हैं। उसने आगे बताया कि इसके बाद मैं मायके आ गई और ससुराल वालों ने वापस आने से मना कर दिया। लेकिन एक दिन मेरे पति के भाई की मौत हो गई। फिर मैं ससुराल गई। इस दौरान भी पति और मेरे बीच उसकी गर्लफ्रेंड को लेकर लड़ाई झगड़े हुए। जिससे परेशान होकर मैं वापस मायके आ गई। महिला ने कहा कि इसके बाद मैं थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। उस खबर में नाम और जगह गुप्त रखा गया है। 

इसे भी पढ़ें:सुहागरात में दुल्हन ने दूल्हा से करवाया सारी रात ऐसा काम, Video देख लोग बोले-कोई प्राइवेसी नहीं बची

अरेंज मैरेज में रखें खास ख्याल

-अरेंज मैरेज में अक्सर ऐसा देखा जाता है। हम घर परिवार संपत्ति तो देख लेते हैं, लेकिन लड़के या लड़की के मन के अंदर चल रही बातों को जान नहीं पाते हैं। वो अपने पुराने रिलेशनशिप की बात को छुपाकर रखते हैं। जब राज खुलता है तो कई जिंदगियां इसकी जद में आ जाती है। 

-शादी के बाद अगर आपका पार्टनर आपको इग्नोर करता है। वक्त नहीं गुजारता है तो समझ लें कि वो आपके साथ खुश नहीं हैं। उसका रिश्ता किसी और के साथ होगा। ऐसे में बेहतर होगा कि आप उससे दूरी बना लें तलाक लेकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाए।

और पढ़ें:

आखिर क्यों इस आलिशान बंगले के सामने जाते ही महिलाएं बदलने लगती हैं कपड़े ?

शादी के मंडप में पहुंच दूल्हे के सामने आशिक ने किया ऐसा काम,दुल्हन तो हुई खुश, फंस गया बेचार लड़का