हमारे समाज में हर रिश्ते की एक मर्यादा बनाई गई है। लेकिन कुछ लोग इस पर दाग लगाने का काम करते हैं। यूपी झांसी से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां भांजा अपनी मामी के प्यार में पड़ गया और उसे भगाकर ले गया। 

रिलेशनशिप डेस्क. मामा ना जाने कितनी बार अपने भांजे के सिर पर प्यार से हाथ फेरा होगा। उसकी उंगली पकड़कर गांव घुमाया होगा। लेकिन उसे नहीं पता होगा कि जब भांजा थोड़ा बड़ा होगा तो उसकी ही इज्जत पर नजर डाल देगा। इतना ही नहीं मामा इस बात से भी अंजान होगा कि उसकी पत्नी की इसमें सहमति होगी। यूपी के झांसी से रिश्ते को दागदार करने वाली खबर आई है। यहां एक भांजा अपनी मामी के प्यार में ऐसे पड़ा कि उसके साथ गायब हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति-पत्नी की तरह रह रहे थे मामी भांजा

मामला तब खुला जब एक महिला प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई की उसका बेटा गायब हो गया है। उसका अता पता नहीं चल रहा है। जिसके बाद पुलिस बेटे को खोजने में लग गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि लड़का मध्य प्रदेश में रह रहा है। जिसके बाद पुलिस उसे लाने पहुंची। वहां पहुंचकर देखा कि वो अपनी मामी के साथ रह रहा है। पुलिस ने जब लड़के से पूछताछ की तब पता चला कि वो वहां पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। जिसके बाद उन्हें पकड़कर झांसी लगाया गया। पूरा मामला जब परिजनों को पता चला तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई।

शादी के बाद से भांजा जाने लगा था मामा के घर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गढ़ियागांव में रहने वाले शख्स की शादी छह साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। शादी के कुछ वक्त बाद ही भांजा उनके घर पर आने जाने लगा था। इस बीच मामी और भांजे के बीच करीबियां बढ़ी और दोनों प्रेम करने लगे। एक दिन दोनों घर से फरार हो गए।

पति को नापसंद करती थी महिला

पुलिस ने रिपोर्ट लिखाने के बाद खोजबीन शुरू की और 12 दिसंबर को मध्य प्रदेश के दतिया से दोनों को खोज निकाला गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वो अपने पति को शुरू से पसंद नहीं करती थी। इसलिए उसने भांजे के प्यार में बगावत भरा कदम उठाया।अब इस तरह के रिश्ते को क्या नाम दिया जा सकता है। इस तरह की घटना रिश्तों से भरोसा उठाने का काम करती है। 

और पढ़ें:

महिला ने चार पैरों वाली बच्ची को दिया जन्म, लाखों में एक बेटी के बारे में डॉक्टर ने कही ये बात

जयमाला के बाद दूल्हे ने कर दी एक 'गंदी हरकत', दुल्हन ने मंडप शादी से किया इंकार