लुटेरी दुल्हनों की कहानी तो आपने फिल्मों में खूब देखी होगी? लेकिन आज हम आपको मिलवाते हैं उत्तर प्रदेश की ऐसी ही लुटेरी दुल्हन से जो हनीमून पीरियड पर ही अपने पति और ससुराल वालों को चकमा देकर आशिक के साथ रफूचक्कर हो गई।

रिलेशनशिप डेस्क : कहते हैं प्यार अंधा होता है। इसी प्यार में कभी कभार लोग इतने अंधे हो जाते हैं कि उन्हें सही और गलत में फर्क नहीं समझ में आता और वह अपने साथ दूसरों की जिंदगी भी दांव पर लगा देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ हाल ही में उत्तर प्रदेश के संभल जिले में, जहां पर एक लड़की ने अपने माता-पिता की रजामंदी से एक लड़के से शादी तो कर ली, लेकिन अपने बॉयफ्रेंड का मोह उससे नहीं छूटा और शादी के 4 महीने बाद ही अपने पति और ससुराल वालों को नशीली दवा देकर वह अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। साथ ही घर का माल भी समेट कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूं तो फिल्मों में आपने लुटेरी दुल्हनों की कहानी खूब देखी होगी। जिसमें दुल्हन अपने ससुराल वाले और पति को चकमा देकर घर से सारा सामान लेकर फरार हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के हल्लू सराय में सामने आया, यहां पर एक युवक और युवती की शादी 4 महीने पहले ही हुई थी। लड़की मध्यप्रदेश के शिवपुर की रहने वाली है जिसका नाम मनीषा है। मनीषा का शादी से पहले से ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। ऐसे में घर वालों ने बदनामी के डर से उसकी शादी किसी और से करवा दी।

शादी के बाद भी मनीषा का अफेयर अपने प्रेमी से चलता रहा और दोनों ने ऐसी साजिश रची कि ससुराल वालों को चूना लगाकर रफूचक्कर हो गए। दरअसल, मनीषा के पति ने बताया कि 1 सितंबर को मनीषा ने खाने और दूध में कोई नशीली चीज मिलाकर सभी को खिला दी। इसके बाद सब नशे में आ गए और गहरी नींद में सो गए। मौका पाकर मनीषा ने घर में रखे 70 हजार और जेवर लेकर अपने लवर के साथ घर से भाग गई।

मनीष और उसके प्रेमी का घर से भागने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। जिसमें वह मकान की छत पर लगी ग्रिल में साड़ी बांधकर फिल्मी स्टाइल में लटकी और उसी के सहारे नीचे उतरकर अपने प्रेमी हर्ष शर्मा के साथ ससुराल वालों को चूना लगा कर भाग गई। जब सुबह पीड़ित परिवार उठा तो वह हैरान रह गए, क्योंकि दूसरी मंजिल की बालकनी से साड़ी लटकी हुई नजर आ रही थी। इसके बाद उन्होंने मनीषा की तलाश शुरू की, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वह किसी युवक के साथ भाग गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हर्ष और मनीषा की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें:ब्लैक डायरी: एक बार मदद क्या ली, बार-बार सेक्स के लिए होटल के कमरे में बुलाता है बॉस

अंकिता के बाद एकतरफा प्यार की भेंट चढ़ी दिल्ली की बेटी, बात करने से किया इंकार तो मार दी गोली