दुनिया भर में आए दिन कुछ ऐसे मामले सामने आते हैं जिसे जानकर हैरान रह जाते हैं। ऐसी ही कहानी अमेरिका के जेल से भी सामने आई है। जहां एक कैदी ने अपने दो साथियों को प्रेग्नेंट कर दिया। 

रिलेशनशिप डेस्क. डेमी माइनर को जब पुलिस गिरफ्तार करके जेल लाए थे तो उन्हें नहीं पता था कि वो क्या करने वाली है। अपने सौतेले पिता की हत्या की दोषी ठहराए जाने के बाद माइनर को 30 साल की सजा दी गई है। कहानी अमेरिका के न्यू जर्सी से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि डेमी माइनर ने जेल में बंद दो महिला कैदी को प्रेग्नेंट कर दिया। जिसके बाद उसे पुरूष वाले जेल में ट्रांसफर कर दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला ट्रांसजेंडर ने की खुदकुशी की कोशिश

27 साल के माइनर ने पुरूष जेल में खुदकुशी की भी कोशिश की। उसका कहना है कि वो महिला ट्रांसजेंडर हैं। डेली मेल के मुताबिक- माइनर ने बताया कि ट्रांसफर के दौरान गार्ड्स ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। जेल के अधिकारियों ने उसकी तलाशी लेते वक्त मजाक उड़ाया। इसके साथ ही उसने दावा किया कि उसे पीटा भी गया। जस्टिस 4 डेमी ब्लॉग पर माइनर का दर्द बया किया गया है।

मैं महिला हूं जेल स्टाफ करते हैं बदसलूकी

माइनर ने कहा कि उसे कुछ वक्त तक न्यू जर्सी स्टेट के जेल में रखा गया था। वहां पर गार्ड्स उसे पुरूष की तरह बुलाते थे। इस दौरान वहां एक घटना घटी। दो महिला कैदी प्रेग्नेंट हो गई। जेल विभाग ने दावा किया कि माइनर ने वहां की दो कैदियों को प्रेग्नेंट कर दिया है। इस दावे को माइनर ने कहा कि मैं एक महिला के अलावा कुछ नहीं हूं। उसने कहा कि मैं ट्रांसजेंडर महिला हूं। मैंने पुरूष जेल में रहना स्वीकार कर लिया है। 

पुरूष जेल में डालकर मेरे अधिकारों का उल्लंघन किया गया है

ट्रांसजेंडर कैदी का कहना है कि पुरूष जेल में उसके साथ गलत व्यवहार किया जाता है।जेल विभाग ने मुझे सबसे हिंसक जेलों में से एक में डालकर, सुरक्षित और यौन उत्पीड़न से आजाद होने के मेरे अधिकारों का उल्लंघन किया है।माइनर का कहना है कि दो महीने पहले हुई घटना की सजा के तौर पर उसे वहां से हटा गया है। जोकि गलत है। बता दें कि डेली माइनर ने उस पिता की हत्या कर दी जिसने उसे गोद लिया था। चाकू मारकर उसने अपने सौतेले पिता का मर्डर कर दिया। जिसमें उसे 30 साल की सजा दी गई है। 

और पढ़ें:

मूड स्विंग वाला शख्स उठा सकता है खतरनाक कदम, खुदकुशी को लेकर एक्सपर्ट ने दी बड़ी जानकारी

पहली नजर में प्यार...फिर शादी और सेक्स, इसके बाद पति ने पत्नी के साथ जो किया वो जान कांप जाएंगे