बेटी और बाप का रिश्ता बेहद ही प्यारा होता है। लेकिन कभी-कभी औलाद गलत रास्ते पर चले जाते हैं और अपने पिता के साथ वो कर बैठते हैं जिससे रिश्ते से भरोसा उठ जाता है। 12 साल की लड़की ने भी कुछ ऐसा ही किया।

रिलेशनशिप डेस्क. एक 12 साल की लड़की और उसके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना अमेरिका के टेक्सास से जुड़ा है। यहां पहले लड़की ने अपने डैड को गोली मारी। इसके बाद खुद को शूट कर लिया। तहकीकात में जो बातें सामने आई हैं उसे जानकर हर कोई हैरान हैं। हर किसी के जहन में यहीं चल रहा है कि 12 साल की लड़की इतनी बड़ी प्लानिंग कैसे कर सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला

घटना 20 सितंबर की रात 11 बजे हुई। पार्कर काउंटी पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों से जानकारी मिली कि एक 12 साल की लड़की गली में गिरी हुई है। उसके सिर पर बंदूक की गोली लगी हुई। जब वहां पुलिस पहुंची तो देखा कि घर में 38 साल के पिता के पेट में गोली लगी हुई और लड़की के सिर में गोली के घाव हैं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी स्थिति कैसी है उसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

दो सहेलियों ने मिलकर फैमिली को खत्म करने की योजना बनाई थी

बताया जा रहा है कि लड़की अपने पिता और पालतू डॉग को गोली मार दी। इसके बाद वहां से भागी। फिर गली में जाकर खुद को भी शूट कर दिया। लड़की के पास से बंदूक भी बरामद किया गया है। जांच अधिकारियों ने बताया कि लड़की अपनी सहेली के साथ मिलकर फैमिली को खत्म करने की योजना बनाई थी। इसके लिए वो काफी वक्त से प्लानिंग कर रही थी। दूसरी लड़की ने भी अपने पापा को मारने की साजिश रची थी। लेकिन वो सफल नहीं हो पाई। 

दोनों सहेलियां हत्या करके जॉर्जिया भागने वाली थीं

पुलिस ने बताया कि दोनों सहेलियां हत्या करके जॉर्जिया भागने की तैयारी में थीं। दरअसल मामला नाबालिग से जुड़ा है इसलिए इनकी पहचान उजागर नहीं की गई है। पुलिस इस मामले में आगे जांच कर रही है। इसके साथ ही दूसरी लड़की पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। किशोर न्यायालय में अपराधी को कोई सजा नहीं दी जाती है, बल्कि उन्हें 18 वें जन्मदिन तक निगरानी में रखा जाता है। 

हम ऐसे दौर में पहुंच गए हैं जहां रिश्ते का कोई मोल नहीं बचा है। पिता अपनी संतान के साथ गलत काम करते हुए पाए जाते हैं। तो बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ बदसलूकी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन ऐसी खबरें देखने सुनने को मिलती है। जरूरत है कि माता-पिता अपने बच्चों को समझे और उनके साथ संवाद कायम करें।

और पढ़ें:

ब्लैक डायरी: लेस्बियन दोस्त से करने लगा हूं प्यार, हमबिस्तर भी हो गए लेकिन अब...

ये 7 दवाइयां आपके सेक्स ड्राइव को कर सकती है कम, एक तो बना सकती है नपुसंक