Aniruddhacharya Maharaj Viral Video: अनिरुद्धाचार्य महाराज के सत्संग में एक महिला ने बताया कि परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज करने के बाद उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। इस पर महाराज ने परिवार की सहमति का महत्व बताया।

Aniruddhacharya Viral Video: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के सत्संग में अक्सर लोग अपनी निजी परेशानियां साझा करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपनी शादीशुदा जिंदगी का दर्द बयां करती नजर आ रही है। लड़की की कहानी सुनने के बाद अनिरुद्धाचार्य महाराज ने भी रिश्तों और परिवार को लेकर महत्वपूर्ण बात कही।

YouTube video player

वीडियो में लड़की बताती है कि करीब पांच साल पहले उसने अपने परिवार की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह अपना घर छोड़कर उत्तर प्रदेश में अपने पति के साथ रहने लगी। शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन समय बीतने के साथ दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगे। इस दौरान उनके दो बच्चे भी हुए।

ये भी पढ़ें-
Premanand Maharaj Videos: ‘क्या भूत- प्रेत की तरह भगवान भी शरीर में आते हैं’? सुनें प्रेमानंद महाराज का जवाब

लड़की के अनुसार, घरेलू विवाद लगातार बढ़ते गए और आखिरकार उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई और वह समाधान की उम्मीद लेकर अनिरुद्धाचार्य महाराज के पास पहुंची।

ये भी पढ़ें-
Aniruddhacharya Maharaj Video: ‘पति शॉपिंग के लिए पैसे नहीं देते, क्या करूं?’ अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया उपाय

बातचीत के दौरान अनिरुद्धाचार्य महाराज ने लड़की से पूछा कि क्या उसने प्रेम विवाह करने से पहले अपने माता-पिता की सहमति ली थी। इस पर लड़की ने स्वीकार किया कि परिवार के विरोध के बावजूद उसने अपनी मर्जी से शादी की थी। लड़की ने यह भी कहा कि इस फैसले से उसके माता-पिता बहुत आहत हुए। उसने बताया कि पिता इस घटना के बाद लंबे समय तक दुखी रहे और बाद में उनका निधन हो गया। लड़की ने इसे अपनी सबसे बड़ी भूल बताते हुए कहा कि आज उसे अपने फैसले पर पछतावा है।

इसके बाद अनिरुद्धाचार्य महाराज ने लड़की से पूछा कि वह दूसरी लड़कियों को क्या संदेश देना चाहेंगी। जवाब में लड़की ने कहा कि यदि कोई प्रेम विवाह करना चाहता है तो पहले परिवार की सहमति लेने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। अगर माता-पिता तैयार न हों, तो जल्दबाजी में ऐसा फैसला लेने से बचना चाहिए, क्योंकि बाद में पछताना पड़ सकता है।

इस पर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने भी परिवार के सम्मान और माता-पिता की भावनाओं का ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि जीवन के बड़े फैसले सोच-समझकर और परिवार के साथ संवाद करके लेने चाहिए।