Basant Panchami Upay: बसंत पंचमी पर ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन अगर कुछ खास मंत्रों का जाप किया जाए तो देवी सरस्वती की कृपा से बुद्धि तेज हो सकती है। इन मंत्रों का जाप बहुत ही आसान हैं।
Devi Sarswati Ke Mantra: इस बार बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा। ये उत्सव देवी सरस्वती के प्राकट्य की खुशी में हर साल माघ शुक्ल पंचमी तिथि को मनाया जाता है। अगर इस दिन देवी सरस्वती के कुछ खास मंत्रों का जाप विधि-विधान से कर लिया जाए तो दिमाग आइंस्टीन जैसा तेज हो सकता है। साथ ही इन मंत्रों के जाप करने से गुड लक भी बढ़ता है। आगे जानिए देवी सरस्वती के मंत्र व स्तुति…
ये भी पढ़ें-
Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त
सरस्वती देवी का मूल मंत्र
ओम ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः।
ये भी पढ़ें-
Basant Panchami 2026 के राशि अनुसार ये उपाय चमका सकते हैं आपका भाग्य
सरस्वती वंदना मंत्र
देवी सरस्वती नमस्तुभ्यं, वरदे कामरुपिणी।
विद्यारंभ किरष्यामि, सिद्धिर्भवतु मे सदा।।
सरस्वती पूजा मंत्र
ऐं ह्रीं श्रीं अंतरिक्ष सरस्वती परम रक्षिणी।
मम सर्व विघ्न बाधा निवारय निवारय स्वाहा।।
देवी सूक्त से सरस्वती मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेणसंस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
सरस्वती आराधना मंत्र
या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता,
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।
या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा पूजिता,
सा मां पातु सरस्वति भगवती निःशेषजाड्यापहा ॥
इस विधि से करें सरस्वती मंत्रों का जाप
- बसंत पंचमी की सुबह यानी 23 जनवरी को सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद मंत्र जाप का संकल्प लें। अगर किसी विशेष कामना से ये उपाय कर रहे हैं तो वह भी बोलें।
- मंत्र जप से पहले देवी सरस्वती की पूजा जरूर करें तभी मंत्र जाप का पूरा आपको मिलेगा। सबसे पहले शुद्ध घी का दीपक लगाएं जो मंत्र जाप के दौरान जलते रहना चाहिए।
- देवी सरस्वती के मंत्रों का जाप करने के लिए चंदन की माला का उपयोग करें। कुशा के आसन पर बैठकर मंत्र जाप करें तो बेहतर रहेगा। मंत्र जाप के दौरान मंत्र स्थिर रहना चाहिए।
- अपनी शक्ति और संकल्प के अनुसार ऊपर बताए गए किसी भी 1 मंत्र का जाप करें। मंत्र जाप के बाद देवी सरस्वती को प्रणाम करें। इससे जल्दी ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
- अगर आप स्वयं ये मंत्र जाप न कर पाएं तो तो किसी विद्वान से भी मंत्र जाप करवा सकते हैं। इसका फल भी आपको मिलेगा। इस उपाय से देवी सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
