Bhai Dooj Mythological Story: हर साल कार्तिक शुक्ल द्वितिया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भाई को अपनी बहन के घर भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से भाई और बहन दोनों के जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Bhai Dooj 2026 Katha: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्यार और अपनापन का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और हमेशा उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। इस बार भाई दूज का पर्व 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। भाई दूज से जुड़ी एक पौराणिक कथा भी है। आगे पढ़िए इस कथा के बारे में...

भाई दूज की पौराणिक कथा

प्राचीन समय में सूर्यदेव के पुत्र यमराज और पुत्री यमुना थे। दोनों भाई-बहन एक-दूसरे से बहुत प्रेम करते थे। यमुना अक्सर अपने भाई यमराज को घर भोजन करने के लिए बुलाती थीं, लेकिन अपने काम में व्यस्त रहने के कारण यमराज हर बार उनकी बात टाल देते थे।

ये भी पढ़ें-
Chitragupt Puja 2026: 11 या 12 नवंबर, कब करें चित्रगुप्त भगवान की पूजा? जानें सही डेट, मुहूर्त, मंत्र और आरती

एक दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंच गए। भाई को देखकर यमुना बहुत खुश हुईं। उन्होंने यमराज का प्रेम से स्वागत किया। इसके बाद उन्हें स्नान कराया, सुंदर वस्त्र पहनाए और कई तरह के पकवान बनाकर भोजन कराया।

ये भी पढ़ें-
Bhai Dooj 2026: 10 या 11 नवंबर, क्या है भाई दूज की सही डेट? जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

बहन के इस प्यार और आदर से प्रसन्न होकर यमराज ने यमुना से कोई वरदान मांगने को कहा। इस पर यमुना ने वरदान मांगा कि यमराज हर साल इसी दिन उनके घर भोजन करने आएं। साथ ही, जो भाई इस दिन अपनी बहन के घर जाकर उसके हाथों से भोजन करेगा, उसे अकाल मृत्यु से मुक्ति मिले और उसके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।
यमराज ने बहन की बात मान ली और उन्हें मनचाहा वरदान दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दिन जो भाई अपनी बहन के घर जाकर भोजन करेगा और बहन का सम्मान करेगा, उसे यमलोक का भय नहीं रहेगा।
तभी से कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूज मनाने की परंपरा शुरू हुई। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन बहन के हाथों से तिलक और भोजन करने से भाई को लंबी उम्र और सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।