Eid 2026 Moon Sighting: शाव्वाल का चांद 18 मार्च को दिखेगा या 19 मार्च को इसी पर ईद की तारीख तय होगी। अगर 18 को चांद नजर आया तो सऊदी अरब में 19 मार्च को ईद मनाई जाएगी, वरना डेट आगे बढ़ जाएगी। जानिए भारत में कब मनाई जाएगी ईद, क्या होती है चांद रात।

Eid 2026 Moon Sighting Date: रमजान 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और अब सबकी नजर आसमान पर टिकी है। सऊदी अरब ने देशभर के मुसलमानों से बुधवार, 18 मार्च की शाम को शाव्वाल का चांद देखने की अपील की है। इसी चांद के दिखने पर तय होगा कि ईद-उल-फितर कब मनाई जाएगी। जानिए ईद 2026 चांद रात से लेकर भारत में ईद कब? पूरी अपडेट।

सऊदी अरब में आज चांद दिखा तो ईद कब?

सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 29 रमजान की शाम यानी 18 मार्च को लोग चांद देखने की कोशिश करें। अगर 18 को चांद नजर आ जाता है, तो वहां 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को ईद मनाई जाएगी अगर चांद नहीं दिखा, तो रमजान 30 दिन का होगा और 20 मार्च (शुक्रवार) को ईद होगी। लोगों से यह भी कहा गया है कि अगर कोई चांद देखे तो नजदीकी अदालत को इसकी जानकारी दे।

ये भी पढ़ें- Sehri Iftar Time Today in Lucknow: लखनऊ में आज सेहरी-इफ्तार कितने बजे? जानिए आगरा, बरेली समेत 5 शहरों का समय

भारत में कब मनाई जाएगी ईद 2026?

भारत में ईद की तारीख आमतौर पर सऊदी अरब से एक दिन बाद होती है। यहां 20 मार्च की शाम को चांद देखने की संभावना है। अगर उस दिन चांद दिख गया, तो 21 मार्च 2026 (शनिवार) को ईद मनाई जाएगी। हालांकि मौसम और लोकेशन के हिसाब से कुछ जगहों पर फर्क हो सकता है।

ईद से पहले क्या होता है चांद रात?

जिस शाम चांद दिखाई देता है, उसे चांद रात कहा जाता है। इस दिन बाजारों में देर रात तक रौनक रहती है। लोग नए कपड़े खरीदते हैं। मिठाइयों और गिफ्ट्स की शॉपिंग होती है। महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं। यानी यह ईद से पहले का सबसे खास और खुशियों भरा समय होता है।

ईद-उल-फितर को क्यों कहते हैं ‘मीठी ईद’?

भारत, पाकिस्तान जैसे देशों में ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। इसकी वजह है इस दिन बनने वाली खास मिठाइयां। खासकर सेवइयां (सेवई), जो दूध और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाई जाती है। लोग इसे रिश्तेदारों और पड़ोसियों में बांटते हैं।

अलग-अलग देशों में अलग क्यों होती है ईद?

ईद की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है, इसलिए हर देश में एक ही दिन ईद नहीं होती। खाड़ी देशों (UAE, कतर, कुवैत) में अक्सर सऊदी अरब के साथ ईद होती है, जबकि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश में आमतौर पर एक दिन बाद ईद मनाई जाती है।

ये भी पढ़ें- Eid 2026 Date: भारत में कब मनाई जाएगी ईद 20 या 21 मार्च, जानिए चांद रात कब है?

इस बार ईद को लेकर क्या है अपडेट?

खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, 18 मार्च की शाम चांद देखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में संभावना है कि सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को हो। लेकिन अंतिम फैसला सिर्फ आधिकारिक चांद देखने की पुष्टि के बाद ही होगा। जानिए ईद 2026 डेट को लेकर क्या है अबतक की अपडेट-

  • 18 मार्च: सऊदी अरब में चांद देखने की कोशिश की जाएगी।
  • 19 या 20 मार्च: सऊदी अरब में ईद संभव।
  • 20 मार्च शाम: भारत में चांद देखने की उम्मीद।
  • 21 मार्च: भारत में ईद होने की सबसे ज्यादा संभावना।
  • अब सबकी नजर आज शाम के आसमान पर है- चांद दिखेगा या नहीं, इसी पर तय होगी ईद की सही तारीख।