Guru Purnima Gift Ideas: आषाढ़ पूर्णिमा पर हर साल गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने-अपने गुरुओं की पूजा करते हैं, साथ ही गुरु को वस्त्र आदि उपहार देते हैं।
Guru Purnima Rashi Anusar Gift: हिंदू धर्म में गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ माना गया है। गुरु ही व्यक्ति को सही मार्ग दिखाते हैं और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु का सम्मान करने और उनका आशीर्वाद लेने की परंपरा है। इस बार गुरु पूर्णिमा का पर्व 29 जुलाई, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन राशि के स्वामी ग्रह के अनुसार गुरु को उपहार देने से विशेष लाभ मिलने की मान्यता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार गुरु को क्या उपहार दें…
ये भी पढ़ें-
Sawan 2026: सावन में इन 10 चीजों के दान से खुलेंगे भाग्य के द्वार, महादेव की बरसेगी कृपा
मेष और वृश्चिक राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर क्या उपहार दें?
इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल हैं। इन राशि के लोगों को अपने गुरु को लाल रंग के वस्त्र, तांबे की वस्तु, लाल चंदन या धार्मिक पुस्तक उपहार में देना चाहिए। इन लोगों के लिए गुरु का आशीर्वाद बहुत जरूरी है, इसी से इन्हें जीवन में सही दिशा और सफलता मिल सकती है।
ये भी पढ़ें-
Kanwar Yatra 2026: कांवड़िए क्यों पहनते हैं केसरिया कपड़े, क्यों खास है ये रंग?
वृषभ और तुला राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर क्या उपहार दें?
इन दोनों राशि के स्वामी शुक्र हैं। इन राशियों के लोग अपने गुरु को सफेद वस्त्र, सुगंधित इत्र, चांदी की वस्तु या सुंदर उपयोगी उपहार दे सकते हैं। शुक्र से जुड़ी वस्तुएं गुरु को भेंट करना सुख-सुविधाओं और सौभाग्य से जुड़ा माना जाता है।
मिथुन और कन्या राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर क्या उपहार दें?
इन दोनों राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इन राशि वाले लोग अपने गुरु को किताब, कलम, डायरी या ज्ञान से जुड़ा कोई उपहार में दे सकते हैं। गुरु को ज्ञानवर्धक पुस्तक भेंट करना इन राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ हो सकता है।
धनु और मीन राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर क्या उपहार दें?
इन दोनों राशियों के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इसलिए इन राशि के लोगों को अपने गुरु को पीले वस्त्र, धार्मिक ग्रंथ, हल्दी, चने की दाल या पीली मिठाई भेंट करनी चाहिए। गुरु से जुड़ी वस्तुएं दान या उपहार में देना इन राशियों के लिए विशेष शुभ माना जाता है।
मकर और कुंभ राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर क्या उपहार दें?
मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि ग्रह हैं। इन राशि वालों को गुरु को उपयोगी वस्तुएं, काले या नीले रंग का वस्त्र, छाता या जरूरत की कोई चीज भेंट करनी चाहिए। गुरु पूर्णिमा पर जरूरतमंदों की मदद करना भी इनके लिए शुभ माना जा सकता है।
कर्क राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर क्या उपहार दें?
इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोग गुरु को सफेद वस्त्र, चांदी की वस्तु, दूध से बनी मिठाई या पूजा सामग्री उपहार में दे सकते हैं। इससे गुरु-शिष्य संबंधों में मधुरता बढ़ती है।
सिंह राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर क्या उपहार दें?
इस राशि के स्वामी सूर्य हैं। इस राशि के लोग गुरु को लाल या सुनहरे रंग का वस्त्र, तांबे की वस्तु या धार्मिक ग्रंथ भेंट कर सकते हैं। इससे इन्हें गुरु का आशीर्वाद मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
