MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Holi Puja Vidhi: होलिका पूजन 2 मार्च को, जानें पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त, पूजन सामग्री और दहन की समय

Holi Puja Vidhi: होलिका पूजन 2 मार्च को, जानें पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त, पूजन सामग्री और दहन की समय

Holi Puja Vidhi Mantra: इस बार होलिका पूजन 2 मार्च, सोमवार को किया जाएगा। होलिका दहन को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद है। हालांकि अधिकांश ज्योतिषी भद्रा के पुच्छ काल में होलिका दहन के लिए एकमत हैं। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Mar 01 2026, 03:51 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें होलिका पूजन 2026 से जुड़ी हर बात
Image Credit : Getty

जानें होलिका पूजन 2026 से जुड़ी हर बात

Holika Dahan 2026 Shubh Muhurat: हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका पूजन और दहन किया जाता है। इस बार ये तिथि 2 दिन रहेगी यानी 2 और 3 मार्च। लेकिन 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने से होलिका पूजन 2 मार्च, सोमवार को ही किया जाएगा। वहीं 2 और 3 मार्च की मध्य रात्रि को भद्रा के पुच्छ काल में होलिका दहना करना शुभ रहेगा। मान्यता है किा होलिका पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। आगे जानिए होलिका पूजन की विधि, शुभ मुहूर्त सहित पूरी जानकारी…


ये भी पढ़ें-
Holi Kab Hai: 3 या 4 मार्च, कब खेलें होली? ज्योतिषियों से जानें सही डेट

25
होलिका पूजन की सामग्री
Image Credit : Getty

होलिका पूजन की सामग्री

रोली, कुमकुम, हल्दी, चावल, फूल और फूलों की माला, अगरबत्ती और दीपक, आरती के लिए कपूर, कच्चा सूत, साबूत मूंग या चना (भीगा हुआ), गेहूं की बालियां, नारियल, गुड़, बताशे, पूरी-भजिए आदि भोग्य पदार्थ, शुद्ध जल से भरा पानी का लोटा, उपले (गोबर के कंडे), बड़कुले (छोटे-छोटे उपलों की माला)


ये भी पढ़ें-
Rang Panchami 2026: 7 या 8 मार्च, जानें क्या है रंग पंचमी की सही डेट?

35
होलिका पूजन 2026 का शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

होलिका पूजन 2026 का शुभ मुहूर्त

होलिका पूजन शाम को यानी प्रदोष काल में करने की परंपरा है। 2 मार्च, सोमवार को प्रदोष काल शाम 06 बजकर 21 मिनिट से शुरू होगा जो 07 बजकर 09 मिनिट तक रहेगा। ये होलिका पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त है। हालांकि इसके बाद भी पूजन किया जा सकता है।

45
होलिका दहन 2026 का शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

होलिका दहन 2026 का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषियों के अनुसार हर साल होलिका दहन के समय भद्रा का संयोग बनता है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। विशेष परिस्थितियों में भद्रा के पुच्छ काल में होलिका दहन किया जा सकात है। इस बार भद्रा का पुच्छ काल 2-3 मार्च की दरमियानी रात 12 बजकर 50 मिनट से 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसी समय होलिका दहन करना श्रेष्ठ रहेगा।

55
इस विधि से करें होलिका पूजन
Image Credit : Getty

इस विधि से करें होलिका पूजन

- शुभ मुहूर्त से पहले होलिका पूजन की पूरी तैयारी कर लें। पूजा का पूरा सामान एक थाली में रखें और स्नान आदि करके शुद्ध होकर होलिका पूजन करें।
- होलिका पूजन के स्थान पर पहुंचकर सबसे पहले होलिका को प्रणाम करें और शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद होलिका पर फूल से थोड़ा पानी छिड़कें।
- होलिका पर फूल, रोली, कुमकुम, मौली हल्दी, चावल, मूंग और चने आदि चीजें एक-एक करके चढ़ाएं। भोग के रूप में नारियल चढ़ाएं। गोबर के बलकुड़े भी चढ़ाएं।
- घर में जो भोजन बना हो जैसे पूड़ी और भजिए आदि ये भी अर्पित करें। ऊं होलिकायै नमः, ऊं प्रहलादाय नम:, ऊं नृसिंहाय नमः मंत्र का जाप करते रहें।
- होलिका की 7 परिक्रमा करें और लोटे का जल चढ़ाएं। मन में कोई इच्छा हो तो वह भी बोलें। होलिका की पूजा से सुख-समृद्धि बनी रहती है कोई संकट भी नहीं आता।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
होली
शुभ मुहूर्त

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sehri Iftar Time Today in Lucknow: लखनऊ में आज सेहरी-इफ्तार टाइम क्या है? आगरा, मेरठ, बरेली और इलाहाबाद का भी देखें
Recommended image2
Sehri Iftar Time Today in Kanpur: कानपुर में आज सेहरी-इफ्तार टाइम क्या है? गाजियाबाद, फिरोजाबाद, अलीगढ़ और मुरादाबाद का भी जानें
Recommended image3
Pradosh Vrat 2026: 1 मार्च को करें रवि प्रदोष व्रत, जानें मंत्र-मुहूर्त सहित पूरी पूजा विधि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved