Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ महिलाओं का बहुत ही प्रिय त्योहार है। ये पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं।
Karwa Chauth Par Kon Se Kaam Na Kare: इस बार करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को किया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र और उनकी अच्छी सेहत की कामना के लिए व्रत रखती हैं। शाम को भगवान गणेश, करवा माता और चंद्र देव की पूजा करने के बाद व्रत पूर्ण होता है। इस त्योहार पर पूजा-पाठ के साथ कुछ धार्मिक परंपराओं का भी ध्यान रखा जाता है। मान्यता है कि करवा चौथ पर महिलाओं को कुछ काम करने से बचना चाहिए। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 10 काम…
1. काले कपड़े पहनने से बचें
धार्मिक परंपराओं के अनुसार करवा चौथ पर महिलाओं को काले कपड़े पहनने से बचना चाहिए क्योंकि ये रंग निगेटिविटी का प्रतीक है। इस दिन शुभ रंग जैसे लाल, गुलाबी और पीले पहनने से जीवन में खुशहाली बढ़ती है।
ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर करें राशि अनुसार उपाय, बढ़ेगा गुड लक, प्यार और सुख-समृद्धि
2. पूजा सामग्री का ध्यान रखें
पूजा से पहले करवा, दीपक, रोली, अक्षत, मिठाई और अन्य जरूरी सामग्री तैयार रखें। इससे पूजा आराम से की जा सकेगी। भूलकर भी पूजा से जुड़ी कोई चीज छूटनी नहीं चाहिए।
ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth Moonrise Time: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में कितने बजे दिखेगा चांद?
3. पूजा के समय जल्दबाजी न करें
भगवान गणेश और करवा माता की पूजा श्रद्धा के साथ करें। कथा सुनने और पूजा की परंपराओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय रखें। जल्दबाजी में की गई पूजा का पूरा फल नहीं मिलता।
4. पति से विवाद न करें
करवा चौथ पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा त्योहार है। इस दिन छोटी-छोटी बातों पर बहस करने के बजाय शांति से बातचीत करें।
5. किसी का अपमान न करें
परिवार के सदस्यों और दूसरे लोगों से प्यार से बात करें। गुस्सा करने या कठोर शब्द बोलने से बचें। करवा चौथ पर मानसिक रूप से स्वयं को शांत रखें।
6. पूजा स्थान की सफाई का ध्यान रखें
पूजा की जगह साफ रखें और पूजा सामग्री को व्यवस्थित तरीके से सजाएं। अशुद्ध स्थान पर करवा चौथ की पूजा करने से बचना चाहिए।
7. दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें
अगर कोई जरूरतमंद मदद मांगे, तो अपनी क्षमता के अनुसार उसकी सहायता करें। दान और सेवा को धार्मिक परंपराओं में अच्छा माना गया है।
8. करवा चौथ की कथा जरूर सुनें
धर्म ग्रंथों में करवा चौथ से जुड़ी एक कथा का वर्णन मिलता है। पूजा के बाद इस कथा को जरूर सुनें तभी आपको इसका पूरा फल मिलेगा।
9. मन में बुरे विचार न आने दें
करवा चौथ का व्रत करते समय मानसिक रूप से भी शुद्धता का पालन करें। यानी किस भी तरह के बुरे विचार मन में न आने दें। इससे भी व्रत टूट सकता है।
10. चंद्रमा दिखाई न दें तो क्या करें
शाम को अगर चंद्रमा दिखाई न दें तो जल्दबाजी में व्रत पूर्ण न करें। कुछ देर इंतजार करें और यदि तब भी दिखाई न दें तो चंद्रोदय के समय के एक घंटे बाद अपना व्रत पूर्ण कर सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।




