MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Jagannath Rath Yatra 2026: किस मंदिर को कहते हैं भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर?

Jagannath Rath Yatra 2026: किस मंदिर को कहते हैं भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर?

भगवान जगन्नाथ की प्रसिद्ध रथयात्रा 16 जुलाई को ओडिसा के पुरी में शुरू हो चुकी है। इस रथयात्रा से जुड़े अनेक रोचक फैक्ट हैं जिनके बारे में कम ही लोगों को पता है।

2 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 17 2026, 01:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
16 जुलाई से शुरू हो चुकी है रथयात्रा
Image Credit : Getty

16 जुलाई से शुरू हो चुकी है रथयात्रा

ओडिसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ का प्रसिद्ध मंदिर है। ये हिंदुओं के 4 पवित्र धामों में से एक है। यहा हर साल आषाढ़ मास में रथयात्रा निकाली जाती है। इस रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ रथ में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलते हैं। इस रथयात्रा को देखने के लिए दूर-दूर से भक्त यहां आते हैं। इस बार जगन्नाथ रथयात्रा 16 जुलाई से शुरू हो चुकी है। रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ एक मंदिर में 7 दिनों तक आराम करते हैं, इसे उनकी मौसी का घर कहते हैं। आगे जानिए कौन-सा है वो मंदिर और उससे जुड़ी रोचक बातें…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
कहां है भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर?
Image Credit : Asianet News

कहां है भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर?

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 3 किमी दूर गुंडिचा मंदिर तक जाती है और यहीं पर भगवान अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्र के साथ 7 दिनों तक आराम करते हैं। इसी गुंडिचा मंदिर को भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर कहते हैं। 7 दिनों तक यहां रोज भगवान को विशेष प्रकार का भोग लगाया जाता है, जिसे पोडा पीठा कहते हैं। गुंडिचा मंदिर को वृंदावन का स्वरूप भी कहते हैं।

ये भी पढ़ें-
Lord Jagannath Bhajan: ‘जगन्नाथ चका नैन नीलाचल वारे’, सुनें भगवान जगन्नाथ के ये फेमस भजन, खो जाएं भक्ति में

34
कौन थीं रानी गुंडिचा?
Image Credit : Getty

कौन थीं रानी गुंडिचा?

धर्म ग्रंथों के अनुसार पुरी के राजा इंद्रद्युम्न की पत्नी का नाम गुंडिचा था। राजा इंद्रद्युम्न की तरह रानी गुंडिचा भी भगवान जगन्नाथ की परम भक्त थी। ऐसी मान्यता है कि राजा इंद्रद्युम्न ने ही पुरी में भगवान जगन्नाथ का मंदिर बनवाया और रथयात्रा की परंपरा शुरू की। रानी गुंडिचा की इच्छा थी कि भगवान कुछ दिन उनके घर में आकर वास करें। इसलिए रानी गुंडिचा के नाम पर एक मंदिर बनाया गया और तब से रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ 7 दिनों तक यहीं आराम करते हैं।


ये भी पढ़ें-
Jagannath Rath Yatra 2026: सबसे बड़ा रहस्य! हर साल इस मजार पर क्यों रुकता है भगवान जगन्नाथ का रथ?

44
गुंडिचा मंदिर जगन्नाथजी की मौसी का घर कैसे?
Image Credit : X-@Swabhimani_Odia

गुंडिचा मंदिर जगन्नाथजी की मौसी का घर कैसे?

मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा का निर्माण सबसे पहले देवशिल्पी विश्वकर्मा ने उसी स्थान पर किया था, जहां आज गुंडिचा मंदिर बना है। इसलिए इस मंदिर को भगवान जगन्नाथ की जन्मस्थली भी कहा जाता है। रानी गुंडिचा भगवान जगन्नाथ को पुत्र के समान स्नेह भी करती थी। इसलिए उनके नाम पर बने मंदिर को भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर कहा जाता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
जगन्नाथ रथ यात्रा

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sawan Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार कब है? नोट कीजिए डेट, मुहूर्त और महत्व
Recommended image2
Aniruddha Chaturthi Vrat Katha: अनजाने में किए गए व्रत से कैसे मिला मोक्ष? पढ़ें अनिरुद्ध चतुर्थी व्रत की ये कथा
Recommended image3
Vinayaki Chaturthi July 2026: आषाढ़ विनायकी चतुर्थी कब है? नोट करें पूजा मुहूर्त, मंत्र और व्रत विधि
Recommended image4
Puri Rath Yatra 2026 Live: पुरी से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, घर बैठे करें LIVE दिव्य दर्शन
Recommended image5
Lord Jagannath Bhajan: ‘जगन्नाथ चका नैन नीलाचल वारे’, सुनें भगवान जगन्नाथ के ये फेमस भजन, खो जाएं भक्ति में
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved