MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Auraiya Double Murder Case
Imran Khan Hospital
US Iran sanctions
Mumbai Powai Assault Case
Hyderabad Aston Martin accident
News Pulse 10
Kal Ka Rashifal
Delhi fake CBI raid
Imran Khan hospital transfer
Ongole lift accident
Pakistan airlift
India Pakistan diplomatic row
Hyderabad principal murder
Bengaluru murder case
Awarapan 2 Box Office Collections
Beed hospital negligence
Twisha Sharma Case
Supreme Court ₹20 bribe case
India latest news
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
  • Home
  • Religion
  • Lord Jagannath Bhajan: ‘जगन्नाथ चका नैन नीलाचल वारे’, सुनें भगवान जगन्नाथ के ये फेमस भजन, खो जाएं भक्ति में

Lord Jagannath Bhajan: ‘जगन्नाथ चका नैन नीलाचल वारे’, सुनें भगवान जगन्नाथ के ये फेमस भजन, खो जाएं भक्ति में

Famous Jagannath Bhajan: भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा ओडिशा के पुरी में 16 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इस मौके पर आप भी सुनें भगवान जगन्नाथ के प्रसिद्ध भजन।

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 16 2026, 10:54 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
भगवान जगन्नाथ के प्रसिद्ध भजन और गीत
Image Credit : X

भगवान जगन्नाथ के प्रसिद्ध भजन और गीत

Famous Bhajans Songs of Lord Jagannath: भगवान जगन्नाथ को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भगवान जगन्नाथ की भक्ति में कई ऐसे भजन हैं, जिन्हें सुनने और गाने से मन को शांति मिलती है। अगर आप भी प्रभु जगन्नाथ की भक्ति में डूबना चाहते हैं, तो यहां जानिए उनके 5 सबसे प्रसिद्ध भजन…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
जगन्नाथ चका नैन नीलाचल वारे भजन लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : puri jagannath temple website

जगन्नाथ चका नैन नीलाचल वारे भजन लिरिक्स हिंदी में



जगन्नाथ चका नैन नीलाचल वारे
जगन्नाथ, जगन्नाथ, चका नैन, चका नैन
नीलाचल वारे, तू ना संभाले तो हमें कौन संभाले
तू ना संभाले तो हमें कौन संभाले
मेरी ये नैया है अब तो तेरे हवाले
तू ना संभाले तो हमें कौन संभाले,
जगन्नाथ…
तुझे छोड़ जाऊं मैं अब किस किसके द्वारे,
तुझे छोड़ जाऊं मैं अब किस किसके द्वारे,
नीलाचल वारे, तू ना संभाले तो हमें कौन संभाले
तू ना संभाले तो हमें कौन संभाले,
जगन्नाथ…
जगन्नाथ स्वामी मेरे नैन के तारे,
मेरे सारे काज स्वामी आप ही संवारे,
तू ना संभाले तो हमें कौन संभाले,
नीलाचल वारे, तू ना संभाले तो हमें कौन संभाले,
जगन्नाथ…
शरण तेरी पड़ा रहूं दास बनाले,
तेरी ही सेवा करूं जो चाहे कराले,
तू ना संभाले तो हमें कौन संभाले,
नीलाचल वारे, तू ना संभाले तो हमें कौन संभाले,
जगन्नाथ...

36
चारों धाम में सबसे बड़ा है जगन्नाथ धाम भजन लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : X

चारों धाम में सबसे बड़ा है जगन्नाथ धाम भजन लिरिक्स हिंदी में



चारों धाम में सबसे बड़ा है ,जगन्नाथ धाम
जगन्नाथ भगवान की, महिमा अपरम्पार
भक्तों को दर्शन देते,करते उनके काम।
कर लो भक्तों ,जगन्नाथ का ध्यान बारंबार।
जगन्नाथ जगन्नाथ जगन्नाथ जगन्नाथ
भज लो रे भक्तों जगन्नाथ को
तर जाओगे भव सागर पार।
तन मन जीवन अर्पण कर दो
प्रभु की , लीला अपरम्पार।
जगन्नाथ जगन्नाथ जगन्नाथ जगन्नाथ
सात पुरियों में एक है ,जगन्नाथ पुरी धाम
जगन्नाथ के भात को ,जगत पसारे हाथ।
करलो भक्तों महाप्रभु के ,दर्शन बारंबार
जहां विराजे जगन्नाथ ,बलभद्र ,सुभद्रा साथ।
जगन्नाथ जगन्नाथ जगन्नाथ जगन्नाथ

46
देखो जी जगन्नाथ की, रथ यात्रा है आई भजन लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : PTI

देखो जी जगन्नाथ की, रथ यात्रा है आई भजन लिरिक्स हिंदी में



देखो जी जगन्नाथ की, रथ यात्रा है आई।
सज-धज के बैठे रथ में, इक बहन अरू दो भाई॥
देखो जी......…
सोने का रथ बना है, जड़े हीरे रत्न मोती।
दिव्य झांकी दिव्य शिंगार की, शोभा कही न जाई॥
देखो जी......…
स्वागत को सज गई है, सारी पुरी नगरिया,
रंग रस बरस रहे है, महकी है पुरवाई॥
देखो जी......…
रथ साथ संत भगत है, पीछे पीछे खुदाई।
रथ खींचे नाचे गावें, प्रभु को सब रिझावें,
हरिनाम की ‘‘मधुप हरि’’ गुंजार दे सुनाई॥
देखो जी.........

56
जय जगन्नाथ से गूंजा आसमान भजन लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : ANI

जय जगन्नाथ से गूंजा आसमान भजन लिरिक्स हिंदी में



शुभ शुभ दिन आया शुभ घड़ी
जय जगन्नाथ से गूंजा आसमान
उसे चारों धाम का पुण्य मिला
जो करके पूर्ण तेरी परिक्रमा
मन में मृदंग बजे
वैकुंठ में सांख बजे
मंदिर है झूम रहा
अंबार से खुयाँ बरसी
अंबर से खुशियाँ बरसी
मिला तभी पुण्य, हुए सभी धन्य
आकर तेरी शरणों में
जय जगन्नाथ
हमें रहना आपके चरणों में
जय जगन्नाथ
हमें रहना आपके चरणों में
परिक्रमा पथ पर जो भी चला
द्वार खुला हर द्वार खुला
जगन्नाथ जी की जिसपे कृपा
काल भी क्या कर लेगा भला
परिक्रमा पथ पर जो भी चला
द्वार खुला हर द्वार खुला
जगन्नाथ जी की जिसपे कृपा
काल भी क्या कर लेगा भला
बाँसुरी भी संग बजे
बैकुंठ में शंख बजे
मंदिर है झूम रहा
अंबर से खुशियाँ बरसी
ना आदि अंत जीवन अनंत पाए सब शरणों में
जय जगन्नाथ
हमें रहना आपके चरणों में
जय जगन्नाथ
हमें रहना आपके चरणों में
हे नाथ मेरे
जगत के स्वामी
आए हैं तेरे द्वारे
भाग्य उदय हो जग में जय हो
नाम जो तेरा पुकारे
खुदको जो अर्पण कर दे समर्पण
वरदान पा लिया
जन्मो जनम से तरसी थी अँखियाँ
तूने दर्शन दिया
जयकार तेरी जो गाता
और परिक्रमा है लगाता
जयकार तेरी जो गाता
और परिक्रमा है लगता
मिले तभी पुण्य हुए सभी धन्य
आकर तेरी शरणों में
जय जगन्नाथ
हमें रहना आपके चरणों में
जय जगन्नाथ
हमें रहना आपके चरणों में
जय जगन्नाथ
हमें रहना आपके चरणों में
जय जगन्नाथ
हमें रहना आपके चरणों में

66
किरपा खुब करी है आज तो नाथो के नाथ जी भजन लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : ANI

किरपा खुब करी है आज तो नाथो के नाथ जी भजन लिरिक्स हिंदी में



किरपा खुब करी है आज तो नाथो के नाथ जी
सबको दर्शन देने निकले श्री जगन्नाथ जी
संग मे बहन सुभद्रा और है बलदाउ साथ जी
सबको दर्शन देने निकले श्री जगन्नाथ जी
इन के दर्शन से भगतो जीवन सुधार लो
मन मोहक रूप इनका दिल मे उतार लो
तीनो लोक में ठाठ निराले इनके वाह क्या बात जी
सबको दर्शन देने निकले श्री जगन्नाथ जी
दुनिया चलाने वाले रथ पर सवार है
इनके चरणो की धुली भरती भंडार है
कर लो स्वागत इनका इनसे करलो मन की बात जी
सबको दर्शन देने निकले श्री जगन्नाथ जी
रखना जगदीश भगवन हम सब का ध्यान तुम
भगतो के पालन हारे हम सब के प्राण तुम
देदी किस्मत ने हम भगतो को निर्मल सोगात जी
सबको दर्शन देने निकले श्री जगन्नाथ जी
किरपा खुब करी है आज तो नाथो के नाथ जी
सबको दर्शन देने निकले श्री जगन्नाथ जी


धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
जगन्नाथ रथ यात्रा

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त को कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण? जानें भारत में असर और राखी बांधने का शुभ समय
Recommended image2
पुत्रदा एकादशी 2026: कब है सावन की अंतिम एकादशी, 23 या 24 अगस्त? जानें मुहूर्त-मंत्र सहित पूरी डिटेल
Recommended image3
Chanakya Niti: पति के बिना पत्नी को नहीं करने चाहिए ये 4 काम, लव लाइफ हो सकती है बर्बाद
Recommended image4
Raksha Bandhan Kab Hai: 2 दिन रहेगी सावन की पूर्णिमा, कब रखें व्रत-कब मनाएं रक्षाबंधन? दूर करें कन्फ्यूजन
Recommended image5
Sawan Pradosh Vrat 2026: कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत, 25 या 26 अगस्त? जानें मुहूर्त-मंत्र और पूजा विधि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved