July 2026 Muhurat: साल 2026 के सातवे महीने जुलाई में भी विवाह, मुंडन आदि कार्य किए जाएंगे। इसी महीने मे देवशयनी एकादशी के बाद सभी मांगलिक कामों पर रोक लग जाएगी।
July 2026 Vivah Grih Pravesh Shubh Muhurat: इस बार जुलाई का लगभग पूरे महीना आषाढ़ मास के अंतर्गत रहेगा। इस महीने में अनेक व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे जिसके चलते इसका विशेष महत्व माना जाएगा। साथ ही इस महीन में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य भी किए जा सकेंगे। 25 जुलाई से चातुर्मास शुरु होने पर सभी मांगलिक कामों पर रोक लग जाएगी जो नवंबर 2026 तक रहेगी। आगे जानिए जुलाई 2026 के शुभ मुहूर्तों की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Child Line in Palm: आपके कितने बच्चे होंगे? हथेली की ये रेखा खोलती है राज
जुलाई 2026 विवाह मुहूर्त
जुलाई 2026 में विवाह के सिर्फ 4 मुहूर्त हैं क्योंकि 25 तारीख तक के बाद देवशयनी एकादशी से शुभ कामों पर रोक लग जाएगी। इस महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं- 1, 6, 7 और 11
ये भी पढ़ें-
July 2026 Hindu Calendar: कब से शुरू होगा सावन? जानें गुरु पूर्णिमा गुप्त नवरात्रि और एकादशी की डेट्स
जुलाई 2026 गृह प्रवेश मुहूर्त
इस महीने में गृह प्रवेश के लिए भी बहुत ही कम मुहूर्त है। इस महीने में आप अगर गृह प्रवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए सिर्फ 3 शुभ मुहूर्त हैं। इनकी डेट्स इस प्रकार हैं- 1, 2, 6
जुलाई 2026 संपत्ति खरीदी के मुहूर्त
अगर आप इस महीने में संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए मुहूर्त बहुत ज्यादा नहीं है। इस महीने में चातुर्मास शुरू होने से पहले संपत्ति खरीदी के सिर्फ 4 मुहूर्त हैं, उनकी डेट्स इस प्रकार है- 16, 17, 23, 24
जुलाई 2026 वाहन खरीदी मुहूर्त
अगर आप जुलाई में नया दोपहिया या चौपहिया वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस पूरे महीने में इसके लिए सिर्फ 6 शुभ मुहूर्त हैं। इनमें से किसी भी दिन आप वाहन खरीद सकते हैं। इन शुभ मुहूर्त की डेट्स इस प्रकार हैं- 2, 3, 5, 8, 12, 19
जुलाई 2026 शुभ मुहूर्त
जुलाई 2026 के अन्य शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त की डिटेल इस प्रकार है-
नामकरण- 1, 2, 6, 9, 15, 20
अन्नप्राशन- 1, 2, 3, 9, 15, 24
उपनयन- 1
व्यापार प्रारंभ- 8, 9, 20, 24
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
