July 2026 Hindu Calendar In Hindi: साल 2026 के सातवें महीने जुलाई में कईं बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। भगवान शिव का प्रिय सावन मास भी इसी महीने के अंत में शुरू होगा।

July 2026 Hindu Festival List: जुलाई साल का सातवां महीना है। इस साल ये महीना बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इसमें कईं प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इस पूरे महीने हिंदू पंचांग का चौथा महीना आषाढ़ रहेगा, वहीं महीने के अंत में भगवान शिव का प्रिय सावन मास शुरू होगा। इस महीने के व्रत-त्योहारों की बात करें तो योगिनी एकादशी, हलहारिणी अमावस्या औ गुरु पूर्णिमा सहित अनेक व्रत-त्योहार इस महीने में मनाए जाएंगे। आगे जानिए जुलाई 2026 का पूरा फेस्टिवल कैलेंडर…

ये भी पढ़ें-
Chanakya Niti: पिता अपने बेटे के लिए और पत्नी पति के लिए कब बन जाते हैं दुश्मन?

Chanakya Niti: शादी से पहले इन 4 बातों की करें जांच, वरना खतरे में पड़ सकती है जिंदगी

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जुलाई 2026 के व्रत-त्योहार (Fasts and festivals of July 2026)

3 जुलाई, शुक्रवार- गणेश चतुर्थी व्रत
8 जुलाई, बुधवार- बसोरा, शीतला अष्टमी
10 जुलाई, शुक्रवार- योगिनी एकादशी व्रत
12 जुलाई, रविवार- शिव चतुर्दशी व्रत, प्रदोष व्रत
14 जुलाई, मंगलवार- हलहारिणी अमावस्या, स्नान-दान अमावस्या
15 जुलाई, बुधवार- गुप्त नवरात्रि शुभ
16 जुलाई, गुरुवार- जगन्नाथ रथयात्रा शुरू (पुरी)
17 जुलाई, शुक्रवार- विनायकी चतुर्थी व्रत
21 जुलाई, मंगलवार- वैवस्वत पूजा
23 जुलाई, गुरुवार- भड़ली नवमी, गुप्त नवरात्रि समाप्त
24 जुलाई, शुक्रवार- आशा दशमी
25 जुलाई, शनिवार- देवशयनी एकादशी, चातुर्मास शुरू
26 जुलाई, रविवार- प्रदोष व्रत, वासुदेव द्वादशी
27 जुलाई, सोमवार- विजया पार्वती व्रत, मंगला तेरस
29 जुलाई, बुधवार- गुरु पूर्णिमा व्रत
30 जुलाई, गुरुवार- सावन मास शुरू

क्यों खास है सावन मास?

हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि ये महीना भगवान शिव को अतिप्रिय है। इसलिए इस महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। लोग प्रमुख शिव मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं और व्रत-उपवास के माध्यम से शिवजी की भक्ति करते हैं। इस बार सावन मास की शुरूआत 30 जुलाई से हो रही है, जो 28 अगस्त तक रहेगा।

चातुर्मास भी इसी महीने से

धर्म ग्रंथों में चातुर्मास का महत्व बताया गया है। चातुर्मास में सावन, भादौ, आश्विन और कार्तिक मास आते हैं। मान्यता है कि चातुर्मास के इन 4 महीनों में भगवान विष्णु पाताल लोक में जाकर आराम करते हैं और भगवान शिव सृष्टि का संचालन करते हैं। इस महीने से जुड़े अनेक कठोर नियम भी धर्म ग्रंथों में बताए गए हैं। इस बार चातुर्मास 25 जुलाई से शुरू होंगे जो 21 नवंबर तक रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।